पटना

नीतीश कुमार के बेटे निशांत का राजनीति में स्वागत है... बिहार चुनाव से मांझी ने दिया खुला समर्थन

Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री होने वाली है? इस सवाल पर फिलहाल संशय है, लेकिन कई दिग्गज नेताओं ने उनका अभी से स्वागत शुरू कर दिया है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का राजनीति में स्वागत है। वहीं तेजस्वी ने भी निशांत के लिए बड़ी बात कही है।
welcome in politics nishant kumar

नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने को लेकर क्या बोले जीतन राम मांझी?

Nishant Kumar In Politics: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत करने की बात कही है। इसके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी निशांत के राजनीति में एंट्री को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि किसने क्या कुछ कहा।

नीतीश कुमार के बेटे को लेकर क्या बोले जीतन राम मांझी?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बने तो अच्छा, आईएएस का बेटा आईएएस बने तो काबिल, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बने तो होनहार, पर नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल।'

उन्होंने आगे लिखा, 'यह ठीक नहीं है। राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का स्वागत है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा निशांत के साथ है।' दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। इसे लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए क्या बोले तेजस्वी?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर कहा कि राजनीति में उनके आने का स्वागत है। निशांत हमारे भाई हैं। मैं तो चाहूंगा कि निशांत अपना घर भी बसाएं।

राजनीति में एंट्री के सवाल पर क्या रहा निशांत का रिएक्शन?

दिल्ली में शादी समारोह से लौटने के बाद निशांत ने पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया था, लेकिन इस विषय पर उन्होंने चुप्पी साध ली थी। उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील लोगों से की थी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बिहार की जनता से अपील की थी कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत विकास किया है। इसी कारण चुनाव में एनडीए के समर्थन में आएं और बिहार में 'डबल इंजन की सरकार' बनाएं। नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनेंगे तो बिहार तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा।

शनिवार को बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने को लेकर कहा कि यह पार्टी नीतीश कुमार ने खड़ी की है। पार्टी में कुछ भी होगा तो उन्हीं की मर्जी से होगा। इसमें किसी दूसरे को दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है, न ही सलाह देने की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited