शहर

कई राज्यों में बारिश का वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, लेकिन इन दो राज्यों में बादलों का टोटा

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पहाड़ी इलाकों में बादल फटने से भारी नुकसान हो रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में खेतों में पानी भरने से फसलें चौपट हो रही हैं। इस बीच देश के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जो बारिश की बूंद-बूंद के लिए तरस रही हैं।

FollowGoogleNewsIcon

देशभर में रिकॉर्डतोड़ बारिश की खबरें आपने खूब सुनी और पढ़ी होंगी। इन दिनों देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की घटनाओं के चलते भारी तबाही के मंजर देखने को मिल रहे हैं। फ्लैश फ्लड, भारी बारिश और बाढ़ के साथ ही भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। मैदानी इलाकों में भी नदियां अपने तटबंध तोड़कर रिहायशी इलाकों तक पहुंच रही हैं। खेत जलमग्न हैं और फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। भारी और अत्यंत भारी बारिश से जुड़ी तमाम खबरों के बीच देश के कुछ इलाकों में बारिश की भारी कमी देखने को मिल रही है। कम से कम देश के दो राज्यों में तो बादलों का भीषण टोटा है और यहां के निवासियों व किसानों की आंखें आसमान की ओर निहारते हुए पथरा सी गई हैं।

देश के दो राज्यों में बारिश को तरस गए लोग

एक तरफ उत्तर भारत में बाढ़ और लैंडस्लाइड से लगातार लोग जान गंवा रहे हैं। गंगा-यमुना के मैदानी इलाके डूबे हुए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस मानसून के मौसम में बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं।

End Of Feed