यात्रीगण कृपया ध्यान दें... गोरखपुर से छपरा, सिवान, वाराणसी की ओर जानें वाली ट्रेनें 4 दिन रहेंगी रद्द, देखें प्रभावित गाड़ियों की डिटेल्स

गोरखपुर से छपरा, सिवान, वाराणसी की ओर जानें वाली ट्रेनें 4 दिन रहेंगी रद्द
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से छपरा, सिवान, वाराणसी और शाहजहांपुर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन 30 मई से 3 जून तक प्रभावित रहेगा। बता दें कि ट्रेनों का संचालन गोरखपुर के पूर्वोत्तर रेलवे के बढ़नी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते हुआ है। यहां नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 4 दिन तक चलने वाला है, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि के दौरान रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है तो वहीं कुछ ट्रेनों को अन्य स्टेशनों के चलाने का निर्णय लिया गया है। आइए आपको 31 मई, 1, 2 और 3 जून 2025 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी।
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के बाद बेहतर होगा ट्रेनों का संचालन
मिली जानकारी के अनुसार, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य वाशिंग पिट के निर्माण और कमीशनिंग के लिए किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्य पूरा होने के बाद से ट्रेनों का संचालन और बेहतर होगा।
31 मई को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
55040 | बढ़नी-नरकटियागंज |
55074 | बढ़नी-गोरखपुर |
55055 | छपरा-गोरखपुर |
55056 | गोरखपुर-छपरा |
55071 | नकहा जंगल-नौतनवा |
55076 | बढ़नी-नकहा जंगल |
55095 | नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट |
1 जून को रद्द होने वाली ट्रेन
55031 | गोरखपुर-गोंडा |
55093 | गोरखपुर-गोंडा |
55098 | गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज |
55070 | नौतनवा-गोरखपुर |
2 जून को रद्द होने वाली ट्रेनों में शामिल हैं:
55033 | गोंडा-सीतापुर |
55094 | गोंडा-गोरखपुर |
55059 | सीतापुर-शाहजहांपुर |
3 जून को रद्द होने वाली ट्रेन
55032 | गोंडा-गोरखपुर |
55039 | नरकटियागंज-बढ़नी |
आनंद नगर से शुरू होगी डेमू गाड़ी
जहां नॉन लॉकिंग कार्य के चलते ढ़रों ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं एक ट्रेन ऐसी है, जिस दूसरे स्टेशन से चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 30 और 31 मई को गोरखपुर से चलने वाली डेमू गाड़ी आनंद नगर में समाप्त होगी और बढ़नी से चलने वाली डेमू गाड़ी आनंद नगर से शुरू होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वाराणसी (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

Himachal Landslide: मंडी के सुंदरनगर में लैंडस्लाइड में दबे दो घर, 6 लोगों के शव बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

Noida Fire: मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, छह से ज्यादा कारें जलकर राख, 8 गाड़ियों ने पाया काबू

Amethi Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विस्फोटक की बड़ी खेप बरामद कर 7 लोगों को धर दबोचा

Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा; जानें आज किन शहरों में बारिश का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited