ब्रेकअप होते ही इन हसीनाओं ने रचाई सगाई, एक्स बॉयफ्रेंड को दिया जोरदार झटका

दिव्या अग्रवाल की हुई इंगेजमेंट
- अपूर्व पडगांवकर से दिव्या अग्रवाल ने की सगाई
- टीवी की ये हनिनाएं भी खा चुकी हैं प्यार में धोखा
- ब्रेकअप के बाद इन अभिनेत्रियों ने तुरंत की शादी
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने सगाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से सगाई की है, जबकि कुछ समय पहले ही वरुण सूद से उनका ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में किसी के लिए भी ये समय काफी मुश्किलों भरा होता है, लेकिन दिव्या अग्रवाल ने बिना देरी के सगाई कर ली और शादी का डिसीजन ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीरें इस बात का गवाह है कि वो अपने इस डिसीजन से काफी खुश हैं। लेकिन आपको बता दें कि दिव्या ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के तुरंत बात शादी का डिसीजन लिया है। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने प्यार में धोखा खाने के तुरंत बाद ही अपना घर बसा लिया।
सना खान
मेल्विन लुईस के साथ सना खान की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी। काफी लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन जल्द ही वो समय भी आ गया जब दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई जब सना ने बिना देरी के सैय्यद से शादी कर ली।
काम्या पंजाबी
करण पटेल और काम्या पंजाबी की लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि करण ने काम्या को प्यार में धोखा दिया था, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन ब्रेकअप के कुछ दिनों के बाद ही शलभ डांग के साथ काम्या ने शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया।
गौहर खान
कुशाल टंडन के साथ गौहर खान के अफेयर के चर्चे भी खूब रहे। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। लेकिन ये प्यार ज्यादा दिनों तक टिक न सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके कुछ दिनों के बाद ही गौहर ने जैद दरबार से शादी कर ली।
Rocky Jaiswal ने दिया Hina Khan को धोखा तो साथ आए फैंस, बोले 'साफ-साफ बोलो क्या हुआ...'
रुबीना दिलैक
टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस अभिनेत्रियों में से एक रुबीना दिलैक की प्रेम कहानी अविनाश सचदेवा के साथ काफी लंबी चली थी। लेकिन एक समय ऐसा आया जब इनका भी ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 2018 में रुबीना ने अभिनव शुक्ला को अपना हमसफर बना लिया और उनसे शादी कर ली।
अनीता हसनंदानी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनिसा हसनंदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अनीता एजाज के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। लेकिन इनका भी ब्रेकअप हो गया और इसके कुछ समय के बाद ही अनीता ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी कर ली।
दिव्यांका त्रिपाठी
प्यार और धोखे के मामले में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी टॉप पर रहा है। शरद मल्होत्रा के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थीं दिव्यांका त्रिपाठी। लेकिन एक समय पर इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। बाद में दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर ली।
नेहा कक्कड़
हिमांश कोहली के साथ सिंगर नेहा कक्कड़ की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ था। खुलेआम दोनों ने अपने प्यार को एक्सेप्ट किया था। लेकिन जब इनका ब्रेकअप हुआ तो हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि बाद में नेहा ने बिना देरी के रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली। आज के समय में दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एंटरटेनमेंट (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited