Maidaan Release: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के छक्के छुड़ाएंगे अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगी 'मैदान'

अजय देवगन की मैदान इस दिन होगी रिलीज
Ajay Devgn Maidaan Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। साल 2024 तो पूरी तरह अजय देवगन के नाम ही होने वाला है। दरअसल, इस वक्त अजय देवगन (Ajay Devgn) के खाते में कई फिल्में मौजूद हैं, जो एक-एक कर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली हैं। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों में 'मैदान' (Maidaan) भी शामिल है, जिसमें वह फुटबॉल कोच के तौर पर नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि अजय देवगन की इस फिल्म की रिलीड डेट भी सामने आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: Shaitaan Release Date: काले जादू का रहस्य सुलझाएंगे अजय देवगन, शैतान बन दर्शकों में फैलाएंगे आतंक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' से होने वाली है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हालांकि मेकर्स द्वारा आधिकारिक तौर पर अजय देवगन की 'मैदान' की घोषणा होनी अभी बाकी है। अमित शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस मूवी को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बता दें कि 'मैदान' (Maidaan) मूवी में अजय देवगन (Ajay Devgn) फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आएंगे। वह मूवी के जरिए अब्दुल रहीम की जिंदगी और उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव के बारे में बताएंगे। फिल्म का उद्देश्य भारतीय फुटबॉल के सुनहरे युग पर प्रकाश डालना और सैयद अब्दुल रहीम के प्रयासों को लोगों के सामने उजागर करना है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रियामनी भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
आशना मलिक बीते छह सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के अदिति महाविद्यालय से उन्होंने हि...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited