बॉलीवुड

तबस्सुम और विक्रम गोखले को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बोले- साथी कलाकर छोड़कर जा रहे हैं...

इस हफ्ते दो सेलिब्रिटीज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने शोक जताया है। अब अमिताभ बच्चव ने तबस्सुम और विक्रम गोखले को करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा ये दोनों हमारे करीबी और जानकार थे।
Tabassum amitabh bachchan and vikram gokhale

Tabassum, amitabh bachchan and vikram gokhale (credit pic: instagram)

सिनेमा जगत के दो चमकते सितारों ने इस हफ्ते दुनिया को अलविदा कहा दिया। विक्रम गोखले (Vikaram Gokhale) और तबस्सुम (Tabassum) के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड के सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया। विक्रम गोखले मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से जूझ रहे थे। वहीं, तबस्सुम का निधन हार्ट अटैक से हुआ था। दोनों कलाकरों के याद करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) ने इमोशनल पोस्ट लिखा। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके बारे में अपने ब्लॉग में बात की।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ये उदासी भरे दिन चल रहे हैं... दोस्त और अलग -अलग साथी हमें छोड़कर जा रहे हैं। हम सुनते हैं, देखते हैं, उनके लिए प्रार्थना करते हैं। तबस्सुम और विक्रम गोखले हमारे करीबी और जानकार थे। वो हमारी जिंदगी में आए और अपना किरदार निभाया और फिर इस रंगमंच को खाली छोड़कर चले गए।

77 साल की उम्र में विक्रम गोखले ने दुनिया को कहा अलविदा

विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने दुख जताया। एक्टर अमिताभ बच्चन के खास दोस्त थे। दोनों एक- दूसरे को अपने स्ट्रगल के दिनों से जानते थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया था।

नहीं रहीं मशहूर अदाकारा तबस्सुम

तबस्सुम ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने मुगले आजम और बैजू बावरा जैसी फिल्मों में देखा गया था। तबस्सुम ने अपने समय के कई मशहूर एक्टर्स के साथ काम किया था। उनका टॉक शो फूल खिल गुलशन गुलशन काफी फेमस हुआ था। इस शो से उन्हें घर- घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके बेटे होशांग ने अंतिम संस्कार के दो दिन बाद दी थी। तबस्सुम अपने समय की हिट एक्ट्रेसेस में से एक थीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited