The Night Manager 2: इस तारीख को आ रही द नाइट मैनेजर सीजन 2, होगा अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर का सामना

the night manager season 2
Anil Kapoor and Aditya Roy Kapur The Night Manager Season 2: आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर एकबार फिर से स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। दोनों अपनी पॉपुलर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के दूसरे पार्ट के साथ फिर से आ रहे हैं। 30 जून को डिज्नी हॉटस्टार पर आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की सीरीज द नाइट मैनेजर रिलीज किया जाएगा। इस लैविश ड्रामा को भव्य लोकेशन पर शूट किया गया है और इसमें हाई-ऑक्टेन थ्रिल देखने को मिले वाला है। द नाइट मैनेजर, जॉन ले कैरे के इसी नाम के उपन्यास का हिंदी रीमेक है।
आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर अभिनीत लोकप्रिय सीरीज द नाइट मैनेजर शो संदीप मोदी द्वारा निर्मित और निर्देशित है। इस सीरीज में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर हैं, जो एक हथियार डीलर की भूमिका निभाते हैं। साथ ही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।
द नाइट मैनेजर की बात करें तो यह शान सेनगुप्ता (कपूर) का अनुसरण करता है, जो हथियारों के सौदागर शैलेंद्र 'शेली' रूंगटा (अनिल कपूर) के साम्राज्य को गिराने के लिए गुप्त रूप से आता है। वेब सीरीज के निर्देशक इस साल फरवरी में रिलीज होने के बाद पहले भाग को मिले प्यार से अभिभूत हैं। अब दर्शक इसके पार्ट 2 का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं।
अनिल कपूर ने अपनी वेब सीरीज को लेकर बताया- 'मैं हर बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि इस दूसरे पार्ट के ट्विस्ट एंड टर्न देखकर लोगों का रिएक्शन कैसा होता है। द नाइट मैनेजर के लिए हमारे प्रशंसकों के दिखाए गए प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। उनके उत्साह ने हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।'
आपको बता दें, 'नाइट मैनेजर का पार्ट 1' फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। द नाइट मैनेजर में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited