Kis Kisko Pyaar Karoon 2 New Poster: ईस्टर के दिन भी रिलीज हुआ कपिल शर्मा की फिल्म का नया पोस्टर, दुल्हन के चेहरे का फिर नहीं हुआ दीदार

Kis Kisko Pyaar Karoon 2
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 New Poster: एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा 2015 में आई अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूं के सीक्वल के साथ वापस आ रहे हैं। कपिल शर्मा को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई करीना कपूर खान और तब्बू की फिल्म क्रू में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर ने तब्बू के पति का रोल किया था। अब एक्टर की आने वाली फिल्म से नया पोस्टर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर किस किसको प्यार करूं 2 का चौथा लुक सामने आया है।
कपिल ने ईस्टर के अवसर पर अपने फैंस को अपनी फिल्म किस किस को प्यार करूं के दूसरे पार्ट का पोस्टर दिखाकर दिन बना दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए पोस्टर में कपिल को एक दूल्हे के रूप में देखा जा सकता है। जिसमें वो ब्लैक सूट पहने चश्मा लगाए और हाथों में गुलदस्ता लिए खड़े हुए हैं। जो कैमरे की तरफ एक हैरान करने वाला लुक दे रहा हैं। वही दुल्हन का मुंह गुलदस्ता के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। मेकर्स ने अभी तक एक्ट्रेस के रोल से पर्दा नहीं उठाया है।
कब शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग
निर्देशक अब्बास-मस्तान ने 2015 में किस किस को प्यार करूं का निर्देशन किया था। वही इस फिल्म की कहानी अनुकूल गोस्वामी ने लिखी है। जनवरी की शुरुआत में कपिल ने 'किस किसको प्यार करूं 2' की शूटिंग और पूजा समारोह की कई तस्वीरें शेयर की थीं। कपिल शर्मा मनजोत सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में फुकरे स्टार वरुण शर्मा भी नजर आने वाले हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited