मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप, सालों साथ रहने के बाद पैरों तले रौंद दिया रिश्ता

Malaika Arora and Arjun Kapoor
Is Arjun Kapoor Break Up With Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। तलाक लेने के कुछ महीनों बाद ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की अर्जुन कपूर संग रिश्ते में होने की खबरें सामने आने लगी थीं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिलेशनशिप को कबूल करने में थोड़ा समय जरूर लिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। ताजा रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उन्होंने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैन्स को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप बेहद स्पेशल रहा है। दोनों ने अब आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अलग होने की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा चाहते हैं कि कोई उनको लेकर कोई टिप्पणी ना करें।
पोर्टल से जुड़े सूत्र ने आगे बताया कि दोनों का सालों पुराना रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों के बीच अलग होने के बाद कोई मनमुटाव नहीं है। दोनों एक-दूसरे के सम्मान कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में अर्जुन कपूर और मलाइक अरोड़ा ने हमेशा ही अपने रिश्ते की इज्जत की है। बता दें फैन्स ने तो दोनों की शादी तक के कयास लगा लिए थे लेकिन फैन्स का यह सपना अब अधूरा ही रह जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं ललित कुमार, बीते दो सालों से टाइम्स नाउ नवभारत से जुदा हुआ हूं। मैं यहां पर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर ...और देखें

शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना ने शुरू की Cocktail 2 की शूटिंग, सेट से शेयर की धांसू तस्वीरें

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो में फ्रस्ट्रेट हुए पवन सिंह, कहा- 'मुझे यहां से आजाद करो...'

अजय देवगन-काजोल ने बेटे के 15वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, कूल अंदाज में युग को किया विश

सोनाक्षी सिन्हा की 'निशांची' का पोस्टर देख सलमान खान भी हुए हैरान, पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की दोस्ती पर हुआ नीलम गिरी को शक, अक्षय कुमार के सामने बोली- ये मुझे धोखा देगी...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited