Mr. & Mrs. Mahi Twitter Review: क्रिकेट के तड़के के साथ, जाह्नवी-राजकुमार राव की लव स्टोरी ने किया दर्शकों को इंप्रेस

Mr. & Mrs. Mahi Twitter Review
Mr. & Mrs. Mahi Twitter Review: शरण शर्मा द्वारा निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिकेट से प्यार करते हैं। जयपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में महेंद्र उर्फ माही (राजकुमार) और महिमा उर्फ माही (जान्हवी) की मुलाकात एक अरेंज मैरिज के जरिए होती है। महिमा एक स्थापित डॉक्टर है, जबकि महेंद्र एक असफल क्रिकेटर है, जिसे अपने पिता की खेल के सामान की दुकान पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिर महेंद्र-महिमा से प्यार करने लगता है और वे शादी कर लेते हैं। शादी के बाद महेंद्र को पता चलता है कि वह भी क्रिकेट से उतना ही प्यार करती है जितना कि वह करता है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए देखते हैं फ़ैस का फिल्म के बारे में क्या कहना है।
मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में क्रिकेट के तड़के साथ एक प्रेम कहानी भी है। फिल्म ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए अब देखते हैं कि ट्विटर पर दर्शकों का क्या रिएक्शन है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा "यह फिल्म उन लोगों को पसंद आएगी जो क्रिकेट के प्रेमी हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा "मैच मेड इन हेवन।" दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के अभिनय की भी सराहना की है और राजकुमार राव हमेशा की तरह बेस्ट रहे हैं।
मिस्टर एंड मिसेज माही आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म 2 घंटे 18 मिनट लंबी है। मिस्टर एंड मिसेज माही पति-पत्नी और क्रिकेट की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक रोमांटिक-स्पोर्ट्स-ड्रामा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्...और देखें

शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना ने शुरू की Cocktail 2 की शूटिंग, सेट से शेयर की धांसू तस्वीरें

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो में फ्रस्ट्रेट हुए पवन सिंह, कहा- 'मुझे यहां से आजाद करो...'

अजय देवगन-काजोल ने बेटे के 15वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, कूल अंदाज में युग को किया विश

सोनाक्षी सिन्हा की 'निशांची' का पोस्टर देख सलमान खान भी हुए हैरान, पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की दोस्ती पर हुआ नीलम गिरी को शक, अक्षय कुमार के सामने बोली- ये मुझे धोखा देगी...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited