परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूँजेगी किलकारी, कपल ने सुनाई नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी

Image Source: Parineeti Chopra Instagram
Parineeti Chopra & Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में कपल ने फैंस को ऐसी गुड न्यूज सुनाई जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था। शादी के 2 साल बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। जी हाँ, कपल ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सभी को जानकारी दी। राघव और परिणीति को लोग बधाई देने से नहीं थक रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए कपल का खूबसूरत पोस्ट।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। कुछ देर पहले ही कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज सुनाई जिसमें एक केक के उपर 1+1 =3 लिखा हुआ है। पोस्ट में दूसरा वीडियो है जिसमें राघव और परिणीति हाथ में हाथ डाले सैर पर निकले हैं। इसी के पोस्ट को कपल ने कैप्शन दिया 'हमारा छोटा सा यूनिवर्स ... अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य। काफी समय से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी वाली खबरें उड़ रही थी। कपिल शर्मा के शो में भी राघव ने जल्द ही गुड न्यूज देने का वादा किया था।
बॉलीवुड से निम्रत कौर, हुमा कुरेशी, नेहा धूपिया भूमि पेड़नेकर, सोनम कपूर जैसे अन्य स्टार्स कपल को बधाई दे रहे हैं। साल 2023 में दोनों ने धूम धाम से शादी की थी। शादी के तुरंत बाद दोनों अपने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बीजी हो गए। हालांकि परिणीति और राघव इंटरनेट पर कभी कपल गोल्स देना नहीं भूलते थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पिछले 3 सालों से मैं खुशबू डोगरा एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा हूं। साल 2022 में संस्थान 'टाइम्स नाउ नवभारत' से बतौर कॉपी एडिटर जुड़ी। करियर कि शुरुआ...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited