बॉलीवुड

Rakesh Maria Biopic: रोहित शेट्टी की मूवी के सेट से लीक हुआ वीडियो, आग के बीच चलते दिखे जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों राकेश मारिया (Rakesh Maria) की बायोपिक में बिजी हैं, जिसे डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बना रहे हैं। रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम की ये मूवी राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म से सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम के अपकमिंग मूवी के सेट से एक क्लिप लीक हो गया है। इस क्लिप में जॉन पुलिस ऑफिसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं।
John Rohit

John Rohit

बॉलीवुड अभिनेता रोहित शेट्टी ने अपनी नई फिल्म राकेश मारिया बायोपिक शुरू कर दी है, जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल प्ले करते दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की ये मूवी राकेश मारिया की किताब लेट मी से इट नाउ पर आधारित होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम राकेश मारिया के किरदार में दिखाई देंगे। ताजा खबरों की मानें तो सेट से एक वीडियो क्लिप लीक हुआ है, जिसमें जॉन अब्राहम राकेश मारिया की तरह वर्दी पहनकर वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जॉन के आसपास आग जलती हुई दिखाई दे रही है और उनके सामने दंगाई खड़े हुए है। रोहित शेट्टी के सेट से लीक हुई ये क्लिप देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि वो जॉन अब्राहम को उनके करियर का सबसे आइकॉनिक किरदार देने वाले हैं।

लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से जूझ रहे हैं जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले कुछ सालों से लगातार अलग-अलग किरदार ट्राई कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही हैं। दर्शक और क्रिटीक्स उनकी फिल्मों की तारीफ करते हैं लेकिन वो भीड़ सिनेमाघरों के बाहर नजर नहीं आती है। ट्रेड पंडितों का मानना था कि जॉन को किसी मास डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाना चाहिए। जॉन ने राकेश मारिया की बायोपिक के लिए रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिलाकर ट्रेड पंडितों की चाहत पूरी कर दी है। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी जॉन के करियर में पड़ा सोलो हिट का सूखा खत्म करेंगे।

सिंघम अगेन के बाद सुपरहिट मूवी की तलाश में हैं रोहित शेट्टी

अभिनेता रोहित शेट्टी की पिछली बिग बजट मूवी सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं कर पायी थी। कई सितारों से सजी सिंघम अगेन के खराब प्रदर्शन से रोहित शेट्टी को निराशा जरूर हुई लेकिन वो तुरंत ही नए प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि राकेश मारिया की बायोपिक से रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma author

नमस्ते, मेरा नाम राहुल शर्मा है। मैं वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत और जूम हिन्दी में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ। इससे पहले मैंने जी मीडिया क...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited