Ramayana The Introduction Fans Review: 'ग्लोबल सिनेमा पर राज करेंगे रणबीर कपूर..... फिल्म का इन्ट्रो कार्ड आ रहा बहुत ज्यादा पसंद, लोगों ने किया ऐसे रिएक्ट

Ramayana The Introduction Fans Review
Ramayana The Introduction Fans Review: रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) और यश( Yash) की अपकमिंग मूवी रामायण( Ramayana Part 1) का पहला इन्ट्रो वीडियो रिलीज हो गया है। मेकर्स ने कुछ ही देर पहले फिल्म का 3 मिनट का इन्ट्रो अपलोड किया है। इस इन्ट्रो में नितेश तिवारी ने अपनी रामायण के किरदारों का परिचय करवाया है। फिल्म में स्टार्स का बेहद अनोखे अंदाज से स्वागत किया गया है। वीडियो की शुरुआत ब्रह्मांड के निर्माता ब्रह्मा-विष्णु-महेश के साथ होती है। उसके बाद इन्ट्रो कार्ड आता है उसमें राम दरबार की झलक मिलती है। फिर धीरे-धीरे रणबीर कपूर को भगवान राम, यश को रावण, साई पल्लवी को माता सीता, सनी देओल को हनुमान और रवि दुबे को लक्ष्मण के नाम से दिखाया जाता है।
वीडियो अपलोड होते ही लोगों ने इसे देख डाला और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया। इन्ट्रो देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं, उन्हें यह पहला वीडियो कैसा लगा। आइए आपको बताते हैं फिल्म के इन्ट्रो वीडियो पर फैंस और अन्य दर्शकों के रिएक्शन
वीडियो के अंत में रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में हल्की सी झलक दिखाई जाती है। जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि वह ग्लोबल सिनेमा पर राज करेंगे
इस फिल्म के इन्ट्रो ने तो क्रेज को और भी बढ़ा दिया। मैं और इंतजार नहीं कर सकता
रणबीर कपूर को राम के रूप में कास्ट करना एकदम परफेक्ट है वह कमाल के लग रहे हैं।
वीडियो का बीजीएम इतना कमाल का है तो फिल्म में पक्का धमाल होगा। इन्ट्रो वीडियो का ये म्यूजिक सबको खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म के टाइटल कार्ड का भी जिक्र देखने को मिल रहा है। ओम की आकृति के अंदर राम दरबार का दृश्य शानदार लग रहा है।
यश को रावण के रूप में दिखाया गया है। उनका ओरा बेमिशाल लग रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन साल से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसमें से ज्यादातर समय मनोरंजन की दुनिया की खबरों को दिया है। अर्चना हरियाणा की रहने वाल...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited