बॉलीवुड

Ramayana motion poster: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, मंत्रमुग्ध हुए फैंस

Ramayana motion poster: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का पहला लुक हाल ही में मेकर्स ने जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच अब मेकर्स ने पिल्म रामायण का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है पोस्टर पर....
ramayan poster pic source-worldoframayana

ramayan poster pic source-worldoframayana

Ramayana motion poster out: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को देखने के लिए भारत का हर एक शख्स बेताब है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक शेयर किया था, जिसमें रणबीर कपूर और यश की थोड़ी सी झलक दिखाई दी। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं यश, रावण का रोल निभाएंगे। इस बीच फिल्म रामायण का मोशन पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिलीज हुआ रामायण का मोशन पोस्टर

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने रामायण का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। पोस्टर में रणबीर कपूर और यश की झलक दिखाई दे रही है। बता दें कि रामायण के वीएफएक्स पर मेकर्स तगड़ा खर्चा कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा की 8 बार ऑस्कर विजेता स्टूडियो डबल नेगेटिव रामायण के शानदार विजुअल इफेक्ट्स बना रही है, जो कि वर्ल्ड क्लास साबित होगा। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट नवंबर साल 2026 में रिलीज होगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फैंस रामायण के दोनों हिस्सों को देखने के लिए बेताब हैं।

रामायण में ये सितारे आएंगे नजर

बताते चलें कि रणबीर कपूर और यश के अलावा भी कई सितारे रामायण में दिखाई देंगे। साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी। टीवी एक्टर रवि दुबे, लक्ष्मण बनेंगे तो वहीं एक्टर सनी देओल हुनमान जी के रोल में दिखाई देंगे। लोगों का ये मानना है कि फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि मेकर्स लोगों की उम्मीद पर खरा उतर पाते है या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    कुमार सरस author

    मैं, कुमार सरस, 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहा हूं। इससे पहले मैं बॉलीवुड लाइफ हिंदी में सब-एडिटर थ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited