Battle of Galwan Announcement: रंगों में दौड़ता देशभक्ति का खून, आँखों में मर-मिटने का जज्बा सलमान खान ने रिलीज किया पहला लुक

Battle of Galwan Announcement
Battle of Galwan Announcement : सलमान खान ( Salman Khan) की अपकमिंग मूवी "बैटल ऑफ गलवान" की घोषणा हो गई है। भाईजान ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला लुक अपलोड कर दिया है। फिल्म पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई थी जिसकी अब शानदार घोषणा हो गई है। इस वीडियो में सलमान खान का खूंखार लुक दिखाया गया है। जिनकी आँखों में देशभक्ति का जूनून दिखाई दे रहा है। सलमान खान के इस पोस्टर ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जिस अंदाज में वह दिखाई दे रहे हैं यह देखकर लोग दीवाने हो गए। यहाँ देखें फिल्म का पहला पोस्टर
फिल्म के मोशन पोस्टर पर नजर डाले तो सलमान खान( Salman Khan) का चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। उनके हाथों में लोहे के तार हैं और वह लहूलुहान नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस एक लुक ने फैंस के दिल में आग लगा दी है। वह एकदम खूंखार लग रहे हैं। वहीं बात करें फिल्म के डायरेक्टर की तो इसे अपूर्वा लाखिया( Apoorva Lakhia) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी इंडिया के इतिहास में दर्ज "गलवान की लड़ाई" पर बनी है। जिसमें गलवान नदी पर भारत और चाइना के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस लड़ाई में भारत के 20 सैनिक शाहिद हुए थे।
निर्माता जुलाई 2025 में फिल्म को फ्लोर पर ले जानेसकते हैं। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में लगभग 25 दिनों के लिए शुरू होगा, उसके बाद मुंबई के एक स्टूडियो में मैराथन स्टिंट होगा। लद्दाख में वास्तविक स्थानों पर बहुत सारे एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे, इसके बाद मुंबई के एक स्टूडियो में एक्सटेंशन शॉट्स होंगे। फैंस पोस्टर देखने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन साल से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसमें से ज्यादातर समय मनोरंजन की दुनिया की खबरों को दिया है। अर्चना हरियाणा की रहने वाल...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited