बॉलीवुड

Salman Khan House Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी सफलता, तापी नदी से बंदूकें और कारतूस किए बरामद

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना के दौरान इस्तेमाल की गई एक गन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से बरामद कर लिया है। उन्हें कुछ कारतूस भी मिले हैं।
Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी होने की घटना सामने आई थी। इस घटना ने भाईजान के फैन्स को झकझोर कर रख दिया था। मुंबई पुलिस ने फायरिंग की तुरंत एक्शन लोया और दो शूटरों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस फायरिंग के दौरान इस्तेमाल की गईं गन्स को बरामद करने में लगी हुई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच हाल ही में सूरत पहुंची और तापी नदी में हथियार की तलाश शुरू की। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तापी नदी से एक बंदूक और कुछ कारतूस मिले हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता ने पूछताछ के दौरान पुलिस से बड़ी जानकारी साझा की थी। उन्होंने मुंबई क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्होंने बंदूक को गुजरात के सूरत में तापी नदी में फेंक दिया था। सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग में दो बंदूकें शामिल थीं।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से बंदूक और कुछ कारतूस बरामद किए हैं, जिन्हें सलमान खान के घर हुई फायरिंग में इस्तेमाल किया गया था। दूसरी गन की तलाश जारी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उसे भी खोज लिया जाएगा। बता दें दोनों सूटर्स को 10 राउंड फायर करने का ऑर्डर मिला था। इस घटना के बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित कुमार author

मैं ललित कुमार, बीते दो सालों से टाइम्स नाउ नवभारत से जुदा हुआ हूं। मैं यहां पर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited