बॉलीवुड

इस दिन OTT पर रिलीज होगी Shah Rukh Khan की सुपरहिट फिल्म Pathaan, जानिए कब, कहां और कैसे देखें?

Pathaan OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। शाहरुख खान की अब तक की सबसे सफल फिल्म पठान अब ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Pathaan OTT Release Date

Pathaan OTT Release Date

तस्वीर साभार : टाइम्स नाउ डिजिटल
मुख्य बातें
  • ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं पठान।
  • अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म।
  • पठान, शाहरुख खान की सबसे सफल फिल्म बन गई है।

Pathaan OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन गई है। सिनेमाघरों में धमाके के बाद अब पठान ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान (Pathan) को 26 अप्रैल 2023 को ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ओटीटी राइट्स फिलहाल सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो को ही बेचे गए हैं। शाहरुख खान के सभी फैंस को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर पठान देखने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना होगा।

कहां, कब और कैसे देखें पठान?

कई रिपोर्ट्स के अनुसार YRF की स्पाईयूनिवर्स फिल्म पठान को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर 22 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इसे देखने के लिए दर्शकों को अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा। कई रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान स्टारर पठान के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को लगभग 100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। बता दें कि YRF प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के कैमियो भी सुर्खियों में रहा था। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ₹1,043.37 करोड़ की कमाई की है, वही इंडिया में फिल्म का कलेक्शन लगभग 540 करोड़ के आस-पास रहा है।

बता दें कि पठान ने बाहुबली 2 का भी 6 साल पुराना रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पठान, हिन्दी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। अब तक बाहुबली 2 के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड दर्ज था। पठान ने इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब फैंस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited