Dhoom 4: इस खूबसूरत हसीना की हुई धूम 4 में एंट्री, Ranbir Kapoor संग करेंगी रोमांस, फैंस ने कहा-'भाभी 2 को लाओ'

Dhoom 4
Dhoom 4: यश राज फिल्म्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी धूम पिछले 20 साल से सिनेमा पर अपने शानदार कहानी और कास्ट के कारण राज कर रही है। वही कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि इस फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री हुई है। वही अब इस फिल्म में एक खूबसूरत हसीना की भी एंट्री हुई है। ये और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर की को-स्टार हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खूबसूरत हसीना।
ऐसी अफवाहें हैं कि धूम 4 (Dhoom 4) में एनिमल स्टार रणबीर कपूर विलेन का रोल करने वाले हैं। बता दें फैंस ने एक्टर का एनिमल में रोल काफी पसंद किया था। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की एंट्री हुई है। श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।
भाभी 2 और दीपिका पादुकोण की मांग
वही इस खबर को सुनकर कुछ फैंस बहुत खुश हैं और तू झूठी मैं मक्कार के बाद इस जोड़ी को दोबारा देखने के लिए बेताब है। वही कुछ फैंस का कहना है कि मेकर्स को भाभी 2 यानी तृप्ति डिमरी को रणबीर कपूर के अपोजिट कास्ट करना चाहिए। वही कुछ फैंस का कहना है कि मेकर्स को इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहिए।
धूम 4 में नजर नहीं आएंगे अभिषेक बच्चन?
धूम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। सबसे पहले फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम नजर आए थे। ये फिल्म सुपरदहिट साबित हुई थी। वही धूम 2 में अभिषेक और उदय के साथ ऋतिक रोशन विलेन के रोल में नजर आए थे। तीसरे पार्ट में आमिर खान विलेन के रोल में नजर आए थे। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि धूम 4 में अभिषेक और उदय नजर नहीं आएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited