Sunny Deol के लाडले बेटे की शादी की डेट हुई पक्की! इस दिन सात फेरे लेंगे करण देओल

karan deol wedding date
- जल्द शादी रचाएंगे करण देओल।
- करण देओल की शादी जून में हो सकती है।
- उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग सगाई रचा ली है।
Karan Deol wedding: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) की शादी की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है, दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेड से गुपचुप सगाई कर ली है, और अब जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। धर्मेंद्र के पोते करण देओल और उनकी गर्लफ्रेंड करीब 6 साल से रिलेशनशिप मे हैं। जिसके बाद अब करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ मुंबई में ही सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर पूरा देओल परिवार काफी एक्साइटेड है और अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। कुछ समय पहले करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच करण और द्रिशा की गुपचुप सगाई कर दी गई है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की डेट भी फिक्स हो गई हैं।
जून के महीने में होगी शादी
हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल के बेटा करण देओल की शादी के साथ ही उसकी डेट भी पक्की हो गई है। अगले महीने यानी जून में वह घोड़ी चढ़ने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि करण पटेल की शादी 16-18 जून के बीच होने वाली है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में होगी। करण और दृषा की सगाई भी 18 फरवरी को ही हुई है। देओल परिवार ने मीडिया से छिपकर दोनों की सगाई का आयोजन किया है।
बता दें कि कर देओल और उनके परिवार ने इस रिश्ते को काफी छिपा कर रखा हुआ है। हाल ही में दोनों ने एक साथ वैलेंटाइन्स डे दुबई में मनाया था। वहीं, करण की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। वही दृषा जाने-माने फिल्ममेकर विमल रॉय की पोती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited