Vicky Kaushal नंगे पैर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे लालबागचा, एक्टर की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Vicky Kaushal Lalbaughcha Raja (credit Pic: Instagram)
मुंबई में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं। सेलेब्स लगातार भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए लालबागचा राजा पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का नाम भी जुड़ गया है। विक्की नंगे पैर बप्पा के दर्शन करने लाल बागचा पहुंचे। एक्टर इस दौरान कैजुअल आउटफिट में नजर आए। विक्की अपनी फिल्म छावा के रिलीज से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। ये भी पढ़ें-Malaika Arora Father's Funeral: मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंचे Salman Khan, जानें वजह
विक्की आम भक्तों की तरह बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। एक्टर ने अपने फैंस के साथ सेल्फी ली और फोटोग्राफर्स खिंचवाई। एक्टर के स्वीट जेश्चर ने लोगों का दिल जीत लिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विक्की नंगे पैर दर्शन करने लाल बागचा पहुंचे
विक्की के अलावा ईशा देओल भी लाल बागचा पहुंची थीं। दोनों ने पंडाल में एक-दूसरे से मुलाकात की थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, सनी लियोनी समेत कई सितारे लाल बगचा बप्पा के दर्शन करने जा चुके हैं। विक्की की छावा जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर छत्रपति शिवाजी के कैरेक्टर में नजर आएंगे। विक्की और रश्मिका को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों साथ में पहली बार काम कर रहे हैं।
फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने 10 अक्टूबर से शुरू होगी। फिल्म में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited