बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Collection Day 8: 100 करोड़ के क्लब में जल्द शामिल होगी 'शैतान', 8वें दिन कमाए इतने करोड़

Shaitaan Box Office Collection Day 8: अजय देवगन, आर माधवन स्टारर शैतान बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है। फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म 8वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
shaitaan

Shaitaan Box Office Collection (credit pic: Instagram)

Shaitaan Box Office Collection Day 8: आर माधवन (R. Madhvan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की हॉरर थ्रिलर मूवी 'शैतान' (Shaitaan) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में अब तक 80 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

ये भी पढ़ें- Yodha Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा', जानें पहले दिन की कमाई

फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.5 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे वीक में फिल्म को धीमी शुरुआत मिली। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अब तक 84. 25 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है।

जानें फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की

फिल्म में आर माधवन, अजय देवगन के साथ ज्योतिका, जाह्नवी बोड़ीवाला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आर माधवन ने निगेटिव रोल प्ले किया है। पहली बार विकास बहल ने हॉरर जोनर की फिल्म बनाई है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही हैं। फिल्म में सभी एक्टर्स ने शानदार काम किया है। शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। शैतान के अलावा अजय देवगन की मैदान समेत कई फिल्मेंं पाइपलाइन में हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉक्स ऑफिस (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited