ना दिलजीत दोसांझ ना ही सतिन्दर सरताज, जानिए कौन है सबसे अमीर पंजाबी सिंगर

richest Punjabi singer
पंजाबी गानों की इन दिनों बहुत ज्यादा मांग है। हर कोई आज कल बॉलीवुड के गानों के साथ-साथ पंजाबी गानों को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहा है। पंजाबी इंड्रस्टी में भी इस कारण पंजाबी गानों का क्रेज देखा जा रहा है। आज हम आपको ऐसे पंजाबी सिंगर के बारे में बताएंगे,जिन्होंने संपत्ति के मामले में दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े-बड़े सिंगरों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते है कौन है वो पंजाबी सिंगर।
दिलजीत दोसांझ, एपी ढिल्लों, हनी सिंह सतिन्दर सरताज ये फेमस पंजाबी सिंगर है। इनके गाने सुनना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वही एक ऐसा पंजाबी गायक ऐसा है जो इन सबसे ज्यादा अमीर है इनके गाने भी फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ये सिंगर और कोई नहीं बल्कि शैरी मान है। बता दें शैरी मान एक पंजाबी सिंगर और गीतकार है जो एक सिविल इंजीनियर हैं, जिन्होंने गाने के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने अपना सफर सोशल मीडिया साइट्स पर गाने पोस्ट करके शुरू किया था और कम समय में ही अपनी पहचान बना ली थी। फैंस शैरी मान को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
कितनी है सिंगर की संपत्ति
शैरी मान का जन्म मोहाली में हुआ था। उन्होंने अपने लाइफ में कई सुपरहिट गाने दिए है, जिनपर नांचना फैंस आज भी पसंद करते हैं। शैरी मान ने 2011 में लोकप्रिय गीत यार अनमुल्ले से अपने करियर की शुरुआत की। यह गाना बहुत हिट हुआ और फिर उन्होंने 2012 में अपना एल्बम आटे दी चिरी रिलीज किया। जिसे फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिला। फिर 2016 में उनका गाना 3 पैग रिलीज हुआ और बहुत हिट ज्यादा हुआ। उनके कुछ अन्य गानों में रॉकी मेंटल से यारा, यार जिगरी कसूती डिग्री, दुआ, बूमरैंग और बहुत कुछ शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये सबसे अमीर पंजाबी सिंगर है। इनके पास कुल संपत्ति 643 करोड़ रुपये है। उन्होंने संपत्ति के मामले में दिलजीत दोसांझ को भी पीछे कर दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पंजाबी (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना ने शुरू की Cocktail 2 की शूटिंग, सेट से शेयर की धांसू तस्वीरें

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो में फ्रस्ट्रेट हुए पवन सिंह, कहा- 'मुझे यहां से आजाद करो...'

अजय देवगन-काजोल ने बेटे के 15वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, कूल अंदाज में युग को किया विश

सोनाक्षी सिन्हा की 'निशांची' का पोस्टर देख सलमान खान भी हुए हैरान, पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की दोस्ती पर हुआ नीलम गिरी को शक, अक्षय कुमार के सामने बोली- ये मुझे धोखा देगी...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited