हनी सिंह ने स्टेज पर चढ़कर बादशाह पर सुनाया ऐसा तीखा शेर, खचाखच भरे स्टेडियम में खुशी से नाचने लगे लोग

Honey Singh Comment on Badshah Live Concert
Honey Singh Comment on Badshah Live Concert: सिंगर और रैपर हनी सिंह ( Honey Singh) इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। बीती रात शनिवार को सिंगर ने मुंबई में रंग जमा दिया। उनके इस लाइव शो में लाखों लोगों की भीड़ देखी गई। हनी सिंह का जलवा आज भी फैंस के बीच कायम है यह इसी बात से पता चलता है। वहीं हनी सिंह जहां हो और कोई विवाद न हो ऐसा नहीं हो सकता। बीती रात भी ऐसा कुछ हुआ, जब हनी सिंह ने रैपर बादशाह पर निशाना साधा। बिना किसी का नाम लिए हनी सिंह ने ऐसी बातें बोली जो खूब वायरल हो रही हैं।
हनी सिंह ने बादशाह पर सुनाया शेर
हनी सिंह( Honey Singh) ने लाइव कॉन्सर्ट में कहा कि कुछ लोग मुझे अपना भाई बोलते हैं और कहते हैं इनके गाने हमने लिखे। कुछ लोग कहते हैं कि हनी सिंह को गाने हमने लिखकर दिए। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा। और फिर कहते हैं वो मेरे गाने लिखते थे। और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे। "तो उसपे एक शेर सुनाऊँ? वीडियो होगा, उसपे टैग कर देना। पिछले साल मेरी तकदीर ने कईयों के गुरूर हैं तोड़े। और तुझे कमबैक करना पड़ेगा..." दर्शकों ने उनके साथ वाक्य पूरा किया। इसके बाद फैंस खुशी के मारे नाचने लगे।
बताते चले कि हनी सिंह और बादशाह के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रही है। कभी नाम लेकर तो कभी बिना नाम लिए दोनों सिंगर्स एक-दूसरे पर निशाना साधतते रहते हैं। हनी सिंह और बादशाह पहले एक ही ग्रुप 'माफिया मुंडीर' से जुड़े हुए थे। बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पंजाबी (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन साल से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसमें से ज्यादातर समय मनोरंजन की दुनिया की खबरों को दिया है। अर्चना हरियाणा की रहने वाल...और देखें

शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना ने शुरू की Cocktail 2 की शूटिंग, सेट से शेयर की धांसू तस्वीरें

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो में फ्रस्ट्रेट हुए पवन सिंह, कहा- 'मुझे यहां से आजाद करो...'

अजय देवगन-काजोल ने बेटे के 15वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, कूल अंदाज में युग को किया विश

सोनाक्षी सिन्हा की 'निशांची' का पोस्टर देख सलमान खान भी हुए हैरान, पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की दोस्ती पर हुआ नीलम गिरी को शक, अक्षय कुमार के सामने बोली- ये मुझे धोखा देगी...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited