Vijay Sethupathi ने Kamal Haasan की Indian 2 को किया था रिजेक्ट, जानिए वजह

Kamal Haasan and Vijay Sethupathi (credit Pic: Instagram)
कमल हासन (Kamal Haasan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। साल 1996 में इंडियन रिलीज हुई थी। इसके बाद से फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। क्या आप जानते हैं कि इंडियन 2 में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को भी मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किया गया था। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था। ये भी पढ़ें- GHKKPM Spoiler: दुश्मनी भूलकर सवि -रजत करेंगे अपने रिश्ते की नई शुरुआत, अर्श का प्लान हुआ फेल
साल 2019 में कमल हासन के भारतीय सिनेमा में 60 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया था। इस पब्लिक इवेंट में विजय सेतुपति भी शामिल हुए थे। एक्टर ने बताया था कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन मैंने उस फिल्म को मना कर दिया था।
विजय ने इंडियन 2 को किया था रिजेक्ट
एक्टर ने उस ऑफर को रिजेक्ट करने का कारण नहीं बताया था। एक्टर ने कमल हासन से कहा था कि क्या वो उन्हें अपने साथ काम करने का फिर से मौका देंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था विजय फिल्म में निगेटिव रोल प्ले नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया। आपको बता दें कि विजय और कमल हासन ने साथ में फिल्म विक्रम में काम किया था। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इंडियन 2 में कमल हासन के साथ रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर, गुलश ग्रोवर, योगराज सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति महाराजा में नजर आए थे। महराजा में एक्टर के काम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना ने शुरू की Cocktail 2 की शूटिंग, सेट से शेयर की धांसू तस्वीरें

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो में फ्रस्ट्रेट हुए पवन सिंह, कहा- 'मुझे यहां से आजाद करो...'

अजय देवगन-काजोल ने बेटे के 15वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, कूल अंदाज में युग को किया विश

सोनाक्षी सिन्हा की 'निशांची' का पोस्टर देख सलमान खान भी हुए हैरान, पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की दोस्ती पर हुआ नीलम गिरी को शक, अक्षय कुमार के सामने बोली- ये मुझे धोखा देगी...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited