Kantara Chapter 1 में इस पंजाबी सिंगर की आवाज का छाएगा जादू, ऋषभ शेट्टी की फिल्म में मसाला होगा डबल

Image Source: Kantara chapter 1 movie poster
Diljit Dosanjh Song in Kanatara Chapter 1: निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी( Risabh Shetty) की आने वाली फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 ( Kantara Chapter 1) में एक बड़ा सरप्राइज जुड़ने जा रहा है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इसका पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की थी। जिसके बाद दर्शक इसकी आगे की कहानी जानने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांतारा चैप्टर 1 पर लगातार कोई न कोई अपडेट मिल रही है। अब इसके सॉन्ग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपना धमाका करने वाले हैं।
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म में मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) का एक खास गाना शामिल किया जाएगा। यह फिल्म 2022 की सुपरहिट कंतारा का प्रीक्वल है और दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। दिलजीत का जुड़ना फिल्म की अपील को और बढ़ा देगा, क्योंकि उनका संगीत हमेशा अलग अंदाज और ताज़गी लेकर आता है। होम्बले फिल्म्स इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रही है। इसका मकसद है कि कंतारा: चैप्टर 1 हर कोने के दर्शकों तक पहुंचे।
दिलजीत दोसांझ का गाना फिल्म में भारतीय संस्कृति की विविधता को और गहराई से दिखाएगा। उनकी आवाज़ और अंदाज़ सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। खास बात यह है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई के अंधेरी स्थित वाईआरएफ स्टूडियो में होने वाली है।
कुल मिलाकर, कंतारा: चैप्टर 1 सिर्फ कहानी और विजुअल्स के लिए ही नहीं, बल्कि संगीत के स्तर पर भी दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन साल से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसमें से ज्यादातर समय मनोरंजन की दुनिया की खबरों को दिया है। अर्चना हरियाणा की रहने वाल...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited