सोनाक्षी सिन्हा की हुई साउथ की इस फिल्म में एंट्री, एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस से भरपूर होगी मूवी

Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती हैं। एक्ट्रेस की शादी को 8 महीने हो गए हैं, लेकिन वो अक्सर अपने पति जहिर इकबाल के साथ दूसरे-दूसरे देश घूमने निकलती है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट है कि सोनाक्षी सिन्हा साउथ की फिल्म में एंट्री लेने वाली है।
रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'जटाधारा' के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वाली है। इस फिल्म में सुधीर बाबू भी नजर आने वाले है। हालांकि मेकर्स और एक्ट्रेस ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस फिल्म में एक्ट्रेस बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा निर्मित कर रहे हैं। जटाधारा में सुधीर बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले हैदराबाद में इस फिल्म का भव्य मुहूर्त समारोह हुआ था। सोनाक्षी 8 मार्च से शूटिंग शुरू करने वाली है।
फरीदन बनी थी सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म "हीरामंडी: द डायमंड बाजार" में नजर आई थी। हीरा मंडी की कहानी तवायफों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी , ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल मेहता और ताहा शाह भी लीड रोल में नजर आए थे। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने पति जहीर इकबाल के साथ 'तू है मेरी किरण' में नजर आएंगी। करण रावल और संजना मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, यह 'डबल XXL' में एक साथ काम करने के बाद उनकी दूसरी फिल्म है। इस फिल्म के अलावा सोनाक्षी सिन्हा निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस में भी नजर आने वाले हैं। फैंस दंबग गर्ल को साउथ की फिल्मों में देखना का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited