Varalaxmi Sarathkumar के मेहंदी-संगीत सेरेमनी की फोटोज आई सामने, त्रिशा कृष्णन भी हुई शामिल

Varalaxmi Sarathkumar
साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार जल्द ही अपने मंगेतर निकोलाई सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी की रस्में मेहंदी और संगीत के साथ शुरू हो चुकी हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद कर रहे हैं। इन जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबकल वायरल हो रही है। इन फोटोज में दुल्हन की सबसे अच्छी दोस्त त्रिशा कृष्णन और अन्य सितारों भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।
हरे-पीले रंग के लहंगे में आई नजर
काफी समय से ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली है। अब आखिकार लंबे इंतजार के बाद अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार की शादी की रस्में शुरू हो गईं। एक्ट्रेस की मेहंदी चेन्नई में हुई। इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन वायरल फोटोज में एक्ट्रेस हरे-पीले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं होने वाला दूल्हा निकोलाई ने हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है। जिसमें वो बहुत अच्छे लग रहे हैं।
हैवी नेकलेस और माथे पर खूबसूरत बिंदिया
वरलक्ष्मी ने अपने लुक को पुरा करने के लिए हैवी नेकलेस और माथे पर खूबसूरत बिंदिया लगाया है। इस सेरेमनी में त्रिशा कृष्णन, लक्ष्मी मांचू और कई अन्य सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। त्रिशा कृष्णन होने वाली दुल्हन वरलक्ष्मी की सबसे अच्छी दोस्त है जो सेरेमनी की शान रही। त्रिशा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस शानदार संगीत की रात की तस्वीरें शेयर कीं। लियो एक्ट्रेस अपने खूबसूरत सफेद अनारकली सूट में एक परी की तरह लग रही थी, जिसमें काफी ग्लैमर लुक लग रहा था।
इस फिल्म में नजर आएंगी वरलक्ष्मी
वरलक्ष्मी सरथकुमार अगली बार सुपरस्टार धनुष के साथ उनकी फिल्म 'रायण' में नजर आएंगी। धनुष द्वारा निर्देशित और उनके द्वारा अभिनीत इस एक्शन थ्रिलर में एसजे सूर्या, संदीप किशन, प्रकाश राज, कालिदास जयराम, अपर्णा बालामुरली, सेल्वाराघवन और दुशारा विजयन भी नजर आएंगे। 'रायण' 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited