टीवी मसाला

Anupama फेम गौरव खन्ना ने पत्नी को गिफ्ट की लाखों की गाड़ी, आकांक्षा हुईं इमोशनल

Gaurav Khanna Buys New Car: एक्टर गौरव खन्ना ने नई गाड़ी खरीदी है। एक्टर ने अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है। गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को ये स्पेशल गिफ्ट दिया है। इस दौरान आकांक्षा काफी इमोशनल हो गई।
anupama (76)

gaurav khanna buys new car (credit pic: instagram)

Gaurav Khanna Buys New Car: टीवी शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में एक्टर गौरव खन्ना अनुज का किरदार निभाते हैं। अनुज के रोल में फैंस गौरव को बेहद पसंद कर रहे हैं। एक्टर पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में है। अनुज के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। गौरव ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। गौरव ने हाल ही में नई गाड़ी खरीदी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गौरव अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ नजर आ रहे हैं।

गौरव ने आकांक्षा को लाखों की गाड़ी गिफ्ट की है। आकांक्षा गाड़ी की सबसे पहले पूजा करती हैं। वो गाड़ी में बैठकर काफी इमोशनल हो जाती है। फैंस गौरव को नई गाड़ी के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

गौरव खन्ना ने खरीदी नई गाड़ी

गौरव और आकांक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अपनी कमाई से ली हुई चीज हमेशा स्पेशल होती है। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटो शेयर किए हैं। एक्टर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। गौरव और आकांक्षा टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कप्लस में से एक हैं।

गौरव खन्ना अनुपमा में अनुज का रोल प्ले कर रहे हैं। स्क्रीन पर दर्शकों को अनुज और अनुपमा की जोड़ी परफेक्ट लगती हैं। फैंस दोनों को प्यार से मान बुलाते हैं। ऑफस्क्रीन भी अनुज और अनुपमा के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों सेट पर अक्सर एक- दूसरे के साथ मस्ती करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। शो के अपकिमंग ट्रैक की बात करें तो अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से अलग हो गए है। दोनों के मिलने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited