टीवी मसाला

Bigg Boss 19 First Eviction: एक नहीं बल्कि दो लोगों का कटेगा बिग बॉस 19 के घर से पत्ता, फराह खान करेगी डबल एविक्शन

Bigg Boss 19 First Eviction: बिग बॉस 19 का यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। क्योंकि घर का पहला वोट आउट होगा। अब तीन हफ्ते के बाद पहली बार कोई घर से जाएगा। इस हफ्ते कौन जाने वाला है उसकी खबर हमारे हाथों लग गई है। आइए आपको बताते हैं।
Bigg Boss 19 First Eviction

Image Source: X ( Twitter)

Bigg Boss 19 First Eviction: फैंस का चहेता शो बिग बॉस, अपने सीजन 19 के साथ धूम मचा रहा है। हर जगह शो की चर्चा सुनने को मिल रही है। घर के अंदर के टास्क से लेकर अंदर के हंगामे तक सब कुछ सुर्खियों में बना हुआ है। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते होने वाले हैं। लेकिन , अभी तक इसमें कोई एविक्शन नहीं हुआ। पिछले हफ्ते सलमान खान ने वीकेंड के वॉर पर नो एविक्शन घोषित किया था। लेकिन इस हफ्ते शो का पहला एविक्शन होगा। पहले खबर सामने आई थी कि घर से केवल एक सदस्य जाएगा, लेकिन अब पता चला है कि इस हफ्ते दो लोग घर से बेघर हो जाएंगे। वे दो लोग कौन है, आइए आपको बताते हैं।

कल शनिवार से वीकेंड का वॉर शुरू हो जाएगा। इस बार वीकेंड के वॉर में एक खास बात है कि सलमान खान( Salman Khan) इसे होस्ट नहीं करने वाले। सलमान खान की बजाए फराह खान( Farah Khan) इस वीकेंड के वॉर को होस्ट करेगी। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार फराह खान ही बिग बॉस 19 का पहले एविक्शन करने वाली है। इस हफ्ते जो एलिमिनेट हैं उनमें शामिल हैं, नगमा मिराजकर( Nagma Mirajkar) , मृदुल तिवारी( Mridul Tiwari) , आवेज दरबार ( Awez Darbar) और नतालिया जानोसजेक। इनमें से इस हफ्ते दो लोग घर से बेघर हो जाएंगे। यह हफ्ता डबल एविक्शन का होगा।

कौन जाएगा घर से बाहरबिग बॉस खबरी के अनुसार चार एलिमिनेट लोगों में से जिन दो लोगों को सबसे कम वोट मिले हैं, वो हैं नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों ही कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएंगी। इसी के साथ यह अपडेट भी सामने आई है कि घर में आवेज दरबार को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और वह एलिमिनेशन से बच गए हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए वीकेंड के वॉर का इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन साल से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसमें से ज्यादातर समय मनोरंजन की दुनिया की खबरों को दिया है। अर्चना हरियाणा की रहने वाल...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited