Kumkum Bhagya: एकता कपूर के शो पर 11 साल बाद लगेगा ताला, टीआरपी में भट्टा बैठते ही चैनल ने चलाई कैंची!

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम/सोनी लिव
Ekta Kapoor Longest Running Show Kumkum Bhagya Going Off Air: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। एकता कपूर ने टीवी की दुनिया को कई हिट शोज दिये हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस लिस्ट में एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य' भी शामिल है, जिसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इस शो ने अपने हर सीजन के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जहां शुरुआत में प्रज्ञा और अभिषेक की जोड़ी को पसंद किया गया तो वहीं इसके बाद प्राची-रणबीर, आरके और पूर्वी की जोड़ी सबके दिलों पर छाई। वहीं अब प्रणाली राठौड़ और नमिक पॉल की केमिस्ट्री दर्शकों को दीवाना बना रही है। लेकिन हाल ही में एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान के शो के लिए कंफर्म हुई 'कुमकुम भाग्य' की ये हसीना! खुलासा करते हुए बोलीं- बात चल रही है
एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को लेकर कहा जा रहा है कि इसपर जल्द ही ताला लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' पर कैंची चला सकता है। बताया जा रहा है कि शो का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर को रिलीज होगा। चैनल ने एकता कपूर को दो ऑप्शन दिये थे, जिसमें उन्हें या तो शो बंद करना था या फिर इसे 7 बजे के स्लॉट पर शिफ्ट करना था। लेकिन एकता कपूर ने इसे बंद करने का फैसला किया। बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी बीते कुछ वक्त से काफी खराब चल रही है। शो की रेटिंग बीते तीन सीजन के मुकाबले कहीं ज्यादा गिर गई है।
'कुमकुम भाग्य' के बंद होने की खबर पर दर्शकों ने दिया ये रिएक्शन
टीवी के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के बंद होने की खबर पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लेकिन ऐसा क्यों?" दूसरे यूजर ने लिखा, "चैनल से 1.3 टीआरपी भी हजम नहीं हो रही है।" तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "सारा पैसा 'क्योंकि...' पर खर्च हो रहा है, इसलिए बाकी शोज तो बंद करना ही पड़ेगा। अभी इसके बाद 'परिणीति' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' को भी बंद करेंगी।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
आशना मलिक बीते छह सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के अदिति महाविद्यालय से उन्होंने हि...और देखें

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, निजी जानकारी और नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक

'उसने मेरी स्लीव्स खींची...'- बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाए संगीन आरोप! एल्विश यादव के लिए कही ये बात

नीली साड़ी में हुस्न परी लगीं रिंकू घोष, खिड़की पर बैठकर आशिक किए घायल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited