वेब सीरीज

Rise and Fall: इन 2 कंटेस्टेंट का हुआ सफर खत्म, राइज एंड फॉल में हुआ पहला एविक्शन

Rise an Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। इस शो को अच्छी खासी टीआरपी मिल रही है। हाल ही में पावरप्ले वीकेंड पर अश्नीर ग्रोवर ने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। वहीं इस शो से कुछ लोग बाहर भी हो गए। आइए इस रिपोर्ट में जानते है कौन-कौन राइज एंड फॉल से आउट हो गए।
rise and fall show

Pic Credit- MX Player

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। शो को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि ये शो बिग बॉस 19 से लाख गुना बेहतर है। शो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने गर्दा उड़ा दिया है। बता दें कि हाल ही में पावरप्ले वीकेंड पर अश्नीर ग्रोवर ने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। वहीं इस शो से कुछ लोग बाहर भी हो गए। इस लिस्ट में नूरिन शाह का नाम शामिल है। वहीं संगीता फोगट को इस वजह से शो छोड़कर जाना पड़ा।

राइज एंड फॉल से बाहर हुए ये 2 लोग

राइज एंड फॉल में नूरिन शा, आकृति, संगीता और आरुष को नामांकित किया गया था, लेकिन फैंस ने आरुष को बचा लिया। बाकी के तीन कंटेस्टेंट के किस्मत का फैसला पूरी तरह से रूलर्स के हाथों में था। वोटिंग के दौरान शो के सभी ने नूरिन के खिलाफ वोट किया, जिसके बाद वो शो से आउट हो गई। वहीं कुछ देर संगीता फोगाट को राइज एंड फॉल छोड़ना पड़ गया। रेसलर संगीता फोगट के ससुर बलवान पुनिया का निधन हो गया। इस खबर के मिलने के बाद संगीता बुरी तरह रोने लगी और उन्होंने शो को छोड़ दिया। संगीता को सभी घरवालों ने संभाला। संगीता के जाने के बाद पवन सिंह पेंटहाउस छोड़ बेसमेंट में आए और सभी वर्कर से मिले। पवन सिंह का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

पवन सिंह ने बिखेरा जलवा

बीते एपिसोड में पवन सिंह ने अपनी सिंगिंग और डांसिंग से सभी को खुश कर दिया। उन्होंने एंटरटेनमेंट का ऐसा तड़का लगाया है कि अश्नीर ग्रोवर भी झूमने लगे। पवन सिंह शो में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। बस लोग ये चाहते हैं कि वो थोड़ा सा गेम पर ध्यान दें। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनको जीतने से कोई रोक नही सकता।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वेब सीरीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    कुमार सरस author

    मैं, कुमार सरस, 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहा हूं। इससे पहले मैं बॉलीवुड लाइफ हिंदी में सब-एडिटर थ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited