वेब सीरीज

सोनाक्षी सिन्हा की मम्मी पूनम सिन्हा ने भरी सभा में मारा दामाद जहीर इकबाल को ताना, बोलीं 'मेरी बेटी ज्यादा प्यार...'

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने परिवार के साथ कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो पर गई थीं, जहां उनकी मां ने जहीर इकबाल (Zaaheer Iqbal) के लिए कुछ ऐसा कह दिया है कि इंटरनेट पर हंगामा हो गया है। असल में पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने कहा है कि उनकी बेटी जहीर से ज्यादा प्यार करती है, जबकि जहीर उनकी बेटी से थोड़ा कम प्यार करते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पहली बार कपिल शर्मा के शो पर शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम सिन्हा और पति जहीर इकबाल भी शो का हिस्सा बने। कपिल शर्मा के शो में अक्सर लोग दिल की बातें करते हैं। पूनम सिन्हा ने भी दिल खोलकर कपिल शर्मा से बातें की लेकिन इस दौरान उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया कि हर कोई दंग रह गया। असल में पूनम सिन्हा ने कह दिया कि जहीर इकबाल उनकी बेटी से उतना प्यार नहीं करते हैं, जितना प्यार उनकी बेटी जहीर से करती है। पूनम सिन्हा के मुंह से ये बात सुनने के बाद लोग हैरान रह गए क्योंकि पूनम और जहीर दोनों आमने-सामने बैठे थे।

Poonam Sinha taunting son in law Zaheer Iqbal (1)

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा इस बात को समझ गए कि पूनम सिन्हा भावनाओं में बहकर कुछ ज्यादा ही बोल गई हैं, इसीलिए उन्होंने तुरंत बात को संभालने का काम किया। सोनाक्षी सिन्हा ने मां की बात खत्म होने के बाद कहा कि, ये विवादित है कि कौन किससे ज्यादा प्यार करता है क्योंकि उन्हें लगता है कि वो जहीर से ज्यादा प्यार करती हैं और जहीर को लगता है कि वो उनसे ज्यादा प्यार करते हैं। सोनाक्षी ने कहा है कि इस विवादित विषय का निवारण कोई नहीं कर पा रहा है। सोनाक्षी की बात जैसे ही पूरी हुई, वैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने स्टाइल में लोगों को तालियां बजाने के लिए बोल दिया।

बताते चलें कि जब सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी करने का फैसला लिया था तब उनके घरवाले उनसे नाराज हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा उनसे अब तक खफा हैं जबकि मां ने उनके साथ दूरियां मिटा ली हैं लेकिन जहीर को दिल से स्वीकार करने में उन्हें थोड़ा वक्त लग रहा है। कपिल शर्मा के शो पर उनके मुंह से निकले शब्द इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि वो अब भी जहीर के साथ एडजस्ट करने की कोशिश कर रही हैं।

End Of Feed