एक्सप्लेनर्स

Explained: क्या बदल रहा है युद्ध का तौर-तरीका, बेहद घातक Laser Attack की मार कितनी सटीक?

लेजर अटैक (Laser Attack) एक खतरनाक हमला होता है, जो बिना आवाज, धुंआ या विस्फोट के सिर्फ प्रकाश किरण के जरिए घातक काम कर देता है, यह आधुनिक युद्ध का नया चेहरा है इसमें उच्च-ऊर्जा लेजर बीम का उपयोग करके दुश्मन को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

FollowGoogleNewsIcon

What is Laser Attack: युद्ध सदियों से होते आए हैं और बदलते जमाने के साथ युद्ध की तकनीक (Warfare Techniques) में भी समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं, अब विमानों को लेजर से निशाना बनाया जा रहा है, लेजर अटैक की टेक्निक काफी घातक और सटीक मानी जाती है, जानें क्या है ये तकनीक और कैसे इसका इस्तेमाल किया जाता है...

क्या होता है लेजर अटैक (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

ताजा घटनाक्रम की बात करें तो हाल ही में चीन ने अदन की खाड़ी से लाल सागर के ऊपर उड़ रहे जर्मनी के नागरिक विमान को लेजर बीम से निशाना बनाया। जर्मनी, चीन की इस हरकत से बेहद खफा है और उसने अपना विरोध भी दर्ज कराया है।

जर्मनी का कहना है कि उसके एक नागरिक विमान को पता लगा कि उसे समंदर में एक लेजर बीम लेजर बीम (Laser Beam) से निशाना बनाया गया है, बताते हैं कि मामले की पड़ताल हुई तो इसमें पता चला कि अदन की खाड़ी से चीनी युद्धपोत ने विमान पर लेजर गाइडेड बीम से निशाना साधा, चीन की इस हरकत ने अब दुनिया भर में लेजर वारफेयर को लेकर नई बहस खड़ी कर दी है।

क्या होता है लेजर अटैक (What is Laser Attack)

यह एक ऐसा हमला होता है जिसमें लेजर किरण (Laser Beam) को फोकस करके किसी टारगेट पर छोड़ा जाता है, यह गर्मी पैदा करके धातु को पिघला सकती है या उपकरण जला सकता है वहीं बताते हैं कि कई दफा इसका मकसद सिर्फ अंधा करना या सेंसर फेल करना भी हो सकता है।

End Of Feed