साधारण जड़ी बूटियों में छुपा है असाधारण बीमारियों का इलाज, जानें आधुनिक युग में भी कारगर है आयुर्वेद

Ayurvedic Herbs for Fitness
मानव शरीर भले ही आज ज्यादा व्यस्त, तनावग्रस्त और प्रदूषण से घिरा हुआ हो, लेकिन उसकी मूल संरचना और काम करने का तरीका वैसा ही है जैसा पहले था। पाचन तंत्र, प्रतिरक्षा प्रणाली, मन जिस तरह से रिएक्ट करता है – ये सब आज भी उसी तरह काम करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि आज की जीवनशैली ज्यादा बिगड़ी हुई है। यही कारण है कि आज लोगों को बीमारियां ज्यादा पकड़ रही हैं। आज हम आपको आयुर्वेद की मदद से खुद को फिट रखने के कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।
आयुर्वेद का सेहत से संबंध
यहीं पर आयुर्वेद की ताकत नजर आती है। आयुर्वेद बीमारियों को दबाने के बजाय शरीर के संतुलन को दोबारा स्थापित करता है। यह मानता है कि अगर शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति मजबूत है और ओजस यानी प्रतिरक्षा शक्ति संतुलित है, तो शरीर खुद ही रोगों से लड़ सकता है। सुश्रुत संहिता और चरक संहिता दो ऐसे ग्रंथ हैं जो अच्छी जीवनशैली को ही स्वस्थ रहने की कुंजी मानते हैं। सुश्रुत संहिता व्यायाम और स्वच्छता को तरजीह देती है, तो चरक संहिता आहार और भोजन के माध्यम से स्वास्थ्य को बनाए रखने पर केंद्रित है।
आयुर्वेद की कई जड़ी-बूटियां आज की समस्याओं में बेहद कारगर साबित हो रही हैं। जैसे अश्वगंधा और ब्राह्मी तनाव को कम करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। गुडूची शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। हल्दी सूजन को कम करती है और पाचन सुधारती है। घी और सौंफ जैसे साधारण घरेलू उपाय भी पेट को स्वस्थ रखने में उपयोगी हैं।
आधुनिक बीमारियां चाहे कितनी भी जटिल क्यों न लगें, उनका मूल अक्सर जीवनशैली में छिपा होता है—अनियमित दिनचर्या, खराब आहार, नींद की कमी, और लगातार तनाव। आयुर्वेद इन्हीं जड़ों को ठीक करने पर जोर देता है। इसलिए अगर कोई पूछे कि आयुर्वेद आज भी क्यों काम करता है, तो इसका जवाब यही होगा—क्योंकि शरीर वही है, सिर्फ हालात बदले हैं। और जब समाधान शरीर के स्वाभाविक ढंग से मेल खाता हो, तो वह कभी पुराना नहीं होता।
आयुर्वेद एक पुरानी विद्या जरूर है, लेकिन इसका विज्ञान कालजयी है—आज भी उतना ही प्रासंगिक और असरदार जितना वह सदियों पहले था। यह सिर्फ इलाज नहीं, एक जीवनशैली है जिसे अपनाकर हम न केवल रोगों से बच सकते हैं, बल्कि बेहतर और संतुलित जीवन भी जी सकते हैं।
इनपुट - आईएएनएस
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
गुलशन कुमार टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हैं। गुलशन कुमार उत्तर प्रदेश के खुर्जा शहर से ताल्लुक रखते हैं। इन्हें हेल्थ, लाइफस्टाइल ...और देखें

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये योगासन, मिर्गी से मिलेगा आराम

बिना रुकावट लेनी है गहरी नींद तो सोने से पहले करें ये काम, सीधे सुबह खुलेगी आंख

50 रोटियां खाने से भी नहीं बुझती भूख, जानें किस बीमारी से जूझ रही महिला, इलाज ने तोड़ी परिवार की कमर!

बालों को रूखा और बेजान बना सकती है प्रदूषण की मार, जानें Scalp का ख्याल रखने वाले 5 टिप्स

क्या आप भी कॉटन स्वैब से कान कुरेदते हैं? अनजाने में कर रहे हैं बड़ी गलती, बेहरेपन का हो सकते हैं शिकार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited