4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के चुनावी परिणाम आज; प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

4 राज्यों की 5 सीटों के नतीजे आज (फोटो साभार: @ECISVEEP)
Assembly By-Elections Result: देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल विधानसभा की 5 सीटों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुए थे और आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
कहां कितना हुआ मतदान?
क्रमांक | राज्य | सीट | मतदान प्रतिशत |
1. | गुजरात | विसावदर | 54.61% |
2. | गुजरात | कडी | 54.49% |
3. | केरल | नीलांबुर | 70.76% |
4. | पंजाब | लुधियाना वेस्ट | 49.07% |
5. | पश्चिम बंगाल | कालीगंज | 69.85% |
मतदान केंद्रों पर हुई वेबकास्टिंग
पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में एक मतदान केंद्र को छोड़कर बाकी सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया था कि चार राज्यों में पांच उपचुनावों के लिए कुल 1,354 मतदान केंद्र बनाए गए थे और 1,353 पर वेबकास्टिंग की गई। इस सप्ताह की शुरुआत में निर्वाचन आयोग ने अब से 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने का निर्णय लिया था।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा प्लान, डोर-टू-डोर जाकर वोटर लिस्ट वेरीफाई करने की तैयारी
कहां कौन किसको दे रहा चुनौती?
विसावदर विधानसभा सीट: गुजरात की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब तत्कालीन आम आदमी पार्टी विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सीट से भाजपा ने किरीट पटेल को, जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कडी विधानसभा सीट: एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कडी सीट भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हो गई थी। भाजपा ने राजेंद्र चावड़ा को, कांग्रेस ने पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को मैदान में उतारा है।
नीलांबुर विधानसभा सीट: इस सीट पर 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सत्तारूढ़ एलडीएफ प्रत्याशी एम स्वराज, कांग्रेस नीत यूडीएफ के आर्यदान शौकत, तृणमूल कांग्रेस की राज्य इकाई के संयोजक एवं निर्दलीय उम्मीदवार पी वी अनवर और राजग के मोहन जॉर्ज चुनावी मैदान में हैं।
लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट: पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां पर कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने परोपकार सिंह घुम्मण को मैदान में उतारा है।
कालीगंज विधानसभा सीट: तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के अचानक निधन के बाद पार्टी ने उनकी बेटी अलीफा को चुनावी मैदान में उतारा। उनका सीधा मुकाबला भाजपा के आशीष घोष और कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख से था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी और सहनी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 4 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई

सरकार ने मराठा समुदाय के हित में निकाला समाधान, बोले सीएम फडणवीस

Video: फिर से खाना सीखना पड़ा...! शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में खाना खाने का 'मजेदार वीडियो' किया शेयर

आज की ताजा खबर 3 सितंबर LIVE: ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को फिर ठहराया सही, कही ये अहम बात.., पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा

जम्मू-कश्मीर में बारिश से आफत, रेलवे ने 30 सितंबर तक के लिए 68 ट्रेनें कीं रद्द, 24 बहाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited