'AAP अकेले लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव...' बोले राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (फाइल फोटो: PTI)
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। हालांकि उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन के आरोप का समर्थन किया कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर बिहार में मतदाता सूची में हेरफेर की जा रही है।' राज्यसभा सदस्य सिंह ने अपनी पार्टी के सहयोगी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी जोरदार बचाव किया। मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छोटे देशों की यात्राओं का उपहास करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।
'इंडिया' गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो आप के बिहार प्रभारी ने जोर देकर कहा, "हम आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे।" आप पिछले साल के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का हिस्सा थी।सिंह की पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीटों का समझौता किया था, लेकिन पंजाब में ऐसा करने से इनकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल बोले- 'वह नोबेल पुरस्कार के हकदार...', भाजपा ने दिया 'भ्रष्टाचार श्रेणी' का सुझाव
उन्होंने कहा, " आप 'इंडिया' गठबंधन की स्थिति देखिए। पप्पू यादव और कन्हैया कुमार जैसे नेताओं को किनारे कर दिया गया। ऐसे गठबंधन के बारे में कोई क्या कह सकता है।"उनका इशारा इस सप्ताह की शुरुआत में हुई एक कथित घटना की ओर था, जिसमें मीडिया के एक वर्ग ने दावा किया था कि कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और पार्टी नेता कन्हैया कुमार को सुरक्षाकर्मियों ने उस खुले वाहन पर चढ़ने से रोक दिया, जिस पर सवार होकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं ने जनता को संबोधित किया था। हालांकि, यादव ने खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उनका कभी भी वाहन पर चढ़ने का इरादा नहीं था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रवि वैश्य 'Times Now नवभारत' डिजिटल के 'न्यूज डेस्क' में Assistant Editor के रूप कार्यरत हैं, 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब 20 साल से ज्यादा ...और देखें

डेंगू और मलेरिया को लेकर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को जारी की एडवाइजरी; 20 दिनों में एक्शन प्लान बनाने का निर्देश

राहुल गांधी की सुरक्षा पर सीआरपीएफ़ प्रमुख का पत्र, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कश्मीर के सेब अब सीधे दिल्ली के बाजार तक...,रेलवे की कश्मीरी सेब के लिए शुरू हुई 'स्पेशल ट्रेन सेवा'

Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी को राऊज एवेन्यू कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान में लगी आग, पायलट ने सूझबूझ से लिया काम; वापस लौटी फ्लाइट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited