देश

कर्नाटक: मैसूरु में एक ही परिवार के चार लोग मृत मिले, घर के मुखिया पर संदेह गहराया

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि संदेह है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली।
4 Deaths in Mysuru

मैसूरू में परिवार के 4 सदस्य मृत मिले (File photo)

Family of Four Found Dead in Mysuru: कर्नाटक के मैसूरु में एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चेतन (45), उनकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि संदेह है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। हालांकि, उनकी मौत के सही कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल author

पत्रकारिता के सफर की शुरुआत 2005 में नोएडा स्थित अमर उजाला अखबार से हुई जहां मैं खबरों की दुनिया से रूबरू हुआ। यहां मिले अनुभव और जानकारियों ने खबरों ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited