देश

Operation Gibraltar: कहानी 1965 के युद्ध की... कश्मीर पर बुरी नियत रखने वाली PAK सेना कैसी हुई थी परास्त?

Operation Gibraltar: 6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का मुंहतोड़ जवाब दिया था। यह दिन देश के सैन्य शौर्य का प्रतीक है। इतिहास में इस तारीख को कई अन्य घटनाएँ भी दर्ज हैं—जैसे 1522 में पृथ्वी का चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया स्पेन लौटा, 1889 में शरत चंद्र बोस का जन्म हुआ, 1901 में अमेरिकी राष्ट्रपति मैक्किनले पर हमला हुआ, और 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया।
operation  gibraltar

6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का मुंहतोड़ जवाब दिया था। (फोटो सोर्स: Canva AI)

Operation Gibraltar: साल के नौवें महीने का छठा दिन देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने छह सितंबर को मुंहतोड़ जवाब दिया था। ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कूट नाम (कोड) था जो भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करने के लिए किया गया था।

सफल होने पर, पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन उसके लिए यह अभियान एक बड़ी विफलता साबित हुआ। इसके जवाब में छह सितंबर 1965 को भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। अंतत: युद्ध छिड़ा और उसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

देश-दुनिया के इतिहास में छह सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1522 : समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया स्‍पेन लौटा।

1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए।

1889 : शरत चंद्र बोस का जन्म।

1901 : अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैक्किनले को न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने गोली मारी। आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्‍म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ।

1965 : पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

1970 : ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन’ ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की।

1972 : हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज एवं प्रसिद्ध सरोद वादक उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन।

1990 : संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक।

1991 : रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से पुकारे जाने के बाद उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।

1997 : एक हफ़्ते तक शोक मनाने के बाद ब्रिटेन और दुनिया ने वेल्स की राजकुमारी डायना को अंतिम विदाई दी।

2008 : भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी।

2018 : उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया और इससे जुड़े ब्रिटिशकाल के कानून को समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया।

2020: संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन। भारती ने केरल भूमि सुधार कानून को चुनौती दी थी जिस पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिया।

2024: नेपाल ने सोशल मीडिया ऐप ‘टिकटॉक’ पर लगाया गया प्रतिबंध कुछ शर्तो के साथ हटाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Piyush Kumar author

    मैं Times Now नवभारत डिजिटल के न्यूज़ डेस्क में Senior Copy Editor के पद पर कार्यरत हूं। देश और दुनिया में चल रही घटनाओं पर बारीकी से नज़र रखना और उन्...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited