देश

मणिपुर में 6 महीने के लिए और बढ़ा राष्ट्रपति शासन, राजनीतिक अस्थिरता और शांति व्यवस्था का केंद्र ने दिया हवाला

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को और 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि भाजपा राज्य में सरकार बनाने की कोशिश करती रही है।
manipur

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ी (फाइल फोटो-PTI)

केंद्र ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जारी राजनीतिक अस्थिरता और शांति व्यवस्था के मद्देनज़र राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने के लिए और बढ़ाई, यह विस्तार 13 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद केंद्र ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। भारतीय जनता पार्टी राज्य में नयी सरकार बनाने के प्रयास कर रही है और मेइती तथा नगा विधायक हिंसा प्रभावित राज्य में सरकार बनाने के लिए एक महीने से अभियान चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के कार्यकाल के 4078 दिन पूरे, इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू आगे

संसदीय बुलेटिन में जानकारी

राज्यसभा संसदीय बुलेटिन में एक बयान में कहा गया है: "गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने निम्नलिखित संकल्प की सूचना दी है जिसे स्वीकार कर लिया गया है: - 'यह सदन राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अवधि के लिए लागू रखने का अनुमोदन करता है।'"

फरवरी में लगा था राष्ट्रपति शासन

पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। राज्य में मई 2023 से हिंसा जारी है, जिसमें मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत हैं और उन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। पटना से ताल्लुक रखने वाले शिशुपा...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited