Video:'बनारस के गंगा घाट से सब लोगन के नमस्कार', भोजपुरी में MEA प्रवक्ता की ब्रीफिंग, लोगों को खूब आ रही पसंद

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। तस्वीर-PTI
Randhir Jaiswal Bhojpri Briefing: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल को आपने या तो हिंदी में या अंग्रेजी में ब्रीफिंग करते देखा होगा लेकिन इस बार उन्होंने भोजपुर में मॉरीशस के लोगों को संबोधित किया है। दरअसल, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भारत के दौरे पर हैं। गुरुवार को बनारस में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। इस मौके पर भारत-मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए रणधीर जायसवाल ने भोजपुरी में अपनी बात रखी। एमईए प्रवक्ता की इस भोजपुरी ब्रीफिंग को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।
X पर अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए जायसवाल ने कैप्शन 'भारत - मॉरीशस रिश्ते में एक नया अध्याय। सुनिए भोजपुरी में!' दिया है।
वीडियो को 95 हजार से ज्यादा व्यूज मिले
वीडियो में प्रवक्ता कहते हैं, 'नमस्कार सब लोगन के, गंगा घाट से बनारस और अस्सी घाट से, खासकर हमनी के परिवार जो मॉरीशस मे रह ता।' इस वीडियो को अब तक 95 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और करीब 687 लोगों ने इसे री-ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर लोग भोजपुरी में जायसवाल के बोलने की प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि आगे भी भोजपुरी में इसी तरह की ब्रीफिंग होनी चाहिए।
अन्य भाषाओं में भी ब्रीफिंग करने की मांग
इस वीडियो एक यूजर ने कहा कि 'रणधीर जायसवाल जी को भोजपुरी में सुनना हमेशा अच्छा लगता है। मॉरीशस से नमस्ते। सर, आप भोजपुरी बहुत अच्छी बोलते हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'देसी स्टाइल में अपडेट्स सुनकर काफी खुशी हुई। इस तरह की ब्रीफिंग अन्य भाषाओं में भी होनी चाहिए। इस बदलाव का स्वागत होना चाहिए।' मॉरीशस के पीएम आठ दिनों के भारत दौरे पर आए हैं। मॉरीशस में बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषा-भाषी लोग रहते हैं। अंग्रेज बड़ी संख्या में यूपी और बिहार से लोगों को मजदूरी के लिए मॉरीशस ले गए। मॉरीशस के विकास में भोजपुरी भाषियों का बड़ा योगदान है। मॉरीशस के पीएम की जड़ें भी बिहार से हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
आलोक कुमार राव न्यूज डेस्क में कार्यरत हैं। यूपी के कुशीनगर से आने वाले आलोक का पत्रकारिता में करीब 19 साल का अनुभव है। समाचार पत्र, न्यूज एजेंसी, टेल...और देखें

डेंगू और मलेरिया को लेकर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को जारी की एडवाइजरी; 20 दिनों में एक्शन प्लान बनाने का निर्देश

राहुल गांधी की सुरक्षा पर सीआरपीएफ़ प्रमुख का पत्र, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कश्मीर के सेब अब सीधे दिल्ली के बाजार तक...,रेलवे की कश्मीरी सेब के लिए शुरू हुई 'स्पेशल ट्रेन सेवा'

Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी को राऊज एवेन्यू कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान में लगी आग, पायलट ने सूझबूझ से लिया काम; वापस लौटी फ्लाइट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited