ड्रैगन कैप्सूल की पहली महिला पायलट, स्पेस में बिता चुकी हैं 213 दिन... NASA एस्ट्रोनॉट मैकआर्थर 25 साल बाद हुईं रिटायर

नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर (फोटो साभार: @Astro_Megan)
Who is Megan McArthur: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ दो दशक से ज्यादा का समय गुजारने वाली अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर रिटायर हो गईं। 25 साल के अपने बेमिसाल करियर में मैकआर्थर ने ऑर्बिट में 213 दिन बिताए हैं। 2009 में उन्होंने अपने पहले मिशन को अंजाम दिया था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कौन हैं मेगन मैकआर्थर?
होनोलूल, हवाई में जन्मीं मेगर मैकआर्थन एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, समुद्र विज्ञानी और इंजीनियर हैं, जिन्होंने नासा के कई अहम मिशनों अपना में योगदान दिया। मैकआर्थर का जन्म भले ही हवाई में हुआ हो, लेकिन वह कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं। मैकआर्थर नासा की 18वीं अंतरिक्ष यात्री समूह की सदस्य रही हैं और उन्होंने दो अंतरिक्ष मिशनों में हिस्सा लिया जिसकी बदौलत कुल 213 दिन वह स्पेस में रही हैं।
यह भी पढ़ें: चांद को क्यों मिला 'ब्लैक मून' नाम? जानें कब और कहां दिखेगा अद्भुत नजारा
पहली अंतरिक्ष यात्रा
नासा के मुताबिक, मेगन मैकआर्थर के नाम न सिर्फ ड्रैगन कैप्सूल की पहली महिला पायलट होने का रिकॉर्ड दर्ज है, बल्कि हबल स्पेस टेलीस्कोप को 'छूने' वाली आखिरी शख्स भी हैं। मेगन मैकआर्थर ने साल 2009 में अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। उस वक्त, वह अटलांटिस पर सवार होकर हबल स्पेस टेलीस्कोप की पांचवीं और आखिरी सर्विसिंग मिशन पर गई थीं।
बकौल नासा, मैकआर्थर ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और फिर यूसी सैन डिएगो के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन से समुद्र विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्हें 2000 में नासा के उस समय के सबसे नए अंतरिक्ष यात्री वर्ग के सदस्य के रूप में चुना गया था।
यह भी पढ़ें: लगातार फैल रहा ब्रह्मांड, पर कहां है केंद्र? यूनिवर्स की सच्चाई हिला देगी आपका दिमाग
ISS को कर चुकी हैं सलाम
मैकआर्थर की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा अप्रैल 2021 में हुई जब उन्होंने नासा के स्पेसएक्स क्रू-2 मिशन में पायलट की भूमिका निभाई थी। यह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर उनका पहला लंबा प्रवास था और इस दौरान उन्हें अभियान 65 और 66 के लिए एक उड़ान इंजीनियर के रूप में काम करने का अवसर मिला। 200 दिनों के मिशन के दौरान मैकआर्थर ने मानव स्वास्थ्य अध्ययन, पदार्थ विज्ञान और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में कई तरह के विज्ञानी प्रयोग किए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। नॉलेज (Knowledge News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

Chandra Grahan 2025: आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन भारतीय शहरों में आएगा नजर, जानें- टाइमिंग से लेकर अन्य सभी जानकारी

Black Moon 2025: चांद को क्यों मिला 'ब्लैक मून' नाम? जानें कब और कहां दिखेगा अद्भुत नजारा

चांद को कैसे मिला 'स्टर्जन मून' नाम, कब और कहां कर सकेंगे इसका दीदार; सभी सवालों का यहां मिलेगा जवाब

वफादार तो है ही, पर इंसानों का चेहरा कैसे पढ़ लेता है कुत्ता? शोधकर्ताओं ने उठाया रहस्य से पर्दा

धरती से करोड़ों KM दूर तारों की कैसे गिनती करते हैं खगोलविद? जन्म से मृत्यु तक क्या है इनका रहस्य
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited