लाइफस्टाइल

Happy Hindi Diwas Wishes Quotes, Shayari, Images, Messages: आज के दिन हिंदी के इन बेहतरीन कोट्स, संदेश, शायरी और तस्वीरों से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Happy Hindi Diwas 2024 Hindi Wishes Quotes, Images, Status, Messages: आज का दिन हमारी अपनी भाषा हिंदी को समर्पित है। हिंदी भाषा को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था और इसे मंजूरी मिली। यह इस भाषा का ही प्रभाव है जो देश के विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोई हुई है।
​Happy Hindi Diwas 2024

Happy Hindi Diwas Hindi Wishes, Images, Quotes, Status, Messages Hindi

हिंदी हम हिंदुस्तानियों के लिए अनौपचारिक तौर पर राष्ट्रभाषा है। पूरी दुनिया में अंग्रेजी और मंदारिन के बाद सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है। भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में हिंदी ना सिर्फ एक भाषा बल्कि जरिया है दो अलग संस्कृतियों को जोड़ने का। हिंदुस्तानियों के लिए हिंदी सिर्फ एक भाषा भर नहीं है बल्कि इमोशन है। हिंदी के महत्व को लोगों तक पहुंचाने और इसके सम्मान के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को हिंदी में कोट्स, संदेश और शायरियों के जरिए शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं:

Happy Hindi Diwas Hindi Wishes, Images, Quotes, Status, Messages | Hindi Diwas Shubhkamnaye Sandesh Wishes Images Download

हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,

हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।

हिंदी दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,

हमें देश-विदेश में मनाना है,

हिंदी को आगे बढ़ाना है,

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,

मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

पने वतन की सबसे प्यारी भाषा

हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !

विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,

इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।

हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल,

बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।

हिंदी दिवस की बधाई!

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,

हमारी पहचान भी है।

तो आइए हिंदी बोलें,

हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

ये बोली आन है मेरी,

विरासत मान मेरा है,

यही पहचान है अपनी,

यही अभिमान मेरा है,

किसी भी और भाषा में,

करें संवाद क्यों मित्रों

हमारी शान है हिन्दी, ये हिन्दुस्तान मेरा है।

हिंदी दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,

यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।

हिंदी दिवस की शुभकामानएं

शब्दों का कंगन, दुआओं का धागा,

खुशियों का तिलक, सफलता का साया,

यही होगा जब हिंदी दिवस मिलकर मनाएं,

हिंदी दिवस की बधाई!

भारत देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है,

जात-पात के बंधन को तोड़े, हिंदी सारे देश को जोड़े।

हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई!

हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,

हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान,

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,

हम सब का अभिमान है हिंदी

भारत देश की शान है हिंदी।

हिंदी दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

बता दें कि हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था और इसे मंजूरी मिली। इसी के चलते हर साल इस दिन पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) मनाया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 साल का अनुभव है। न्यूज़रूम में डेस्क पर...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited