Homemade Face Mask For Pimples: ये एक फेस मास्क लगाकर हो सकती है पिंपल्स की छुट्टी, आज ही कर लें ट्राई

Homemade Face Mask for Pimples (Photo Credit - Canva)
Homemade Face Mask For Pimples: धूल-मिट्टी, प्रदूषण तो हार्मोनल बदलावों के कारण चेहरे पर कील-मुंहासों की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आपके भी चेहरे पर कई तरह के पिंपल्स हो गए हैं, तो ये वाला देसी फेस मास्क बनाकर यूज करना बेस्ट हो सकता है। तो अगर आप भी पिम्पल्स की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ प्राकृतिक तत्वों से बना फेस मास्क आपकी त्वचा को साफ और मुंहासों से मुक्त करने में मदद कर सकता है। देखें देसी और असरदार फेस मास्क, जो नीम और मुल्तानी मिट्टी से बनाया जाता है।
सामग्री
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच नीम पाउडर (या ताजे नीम के पत्तों का पेस्ट)
- 1 चम्मच गुलाब जल
- आवश्यकतानुसार पानी
फेस मास्क कैसे बनाते हैं
बढ़िया फेस मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और नीम का पाउडर मिलाना है। फिर उसमें आपको गुलाब जल और थोड़ा सा पानी ड़ालकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लेना है। और इस मिश्रण को आपको चेहरे पर करीब 10-15 मिनट तक लगाकर सूखने देना है। और बस सूखने के बाद उसे पानी से अच्छे से धो लें और मॉइश्चराइज कर लें।
ये वाला फेस मास्क चेहरे के लिए बहुत ही रामबाण साबित हो सकता है। पिंपल्स की दिक्कत में तो नीम और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही बहुत असरदार मानी जाती हैं। इन दिनों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जरूर ही आपको ये वाला फेस मास्क बनाना यूज करना चाहिए। वहीं गुलाब जल भी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इस फेस मास्क को हफ्ते में करीब 2-3 बार लगा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अवनी बागरोला टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। अवनी मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से ताल्लुक रखती हैं। इन्हें लाइफस्टाइल, ट्रेवल, हेल्थ...और देखें

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान.., देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी, कोट्स, संदेश और तस्वीरें

Shayari on Hindi: हिंदी पर शायरी जीत लेगी दिल, यहां देखें हिंदी भाषा पर शयारी, हिंदी पर 20+ शायरी

Hindi Diwas 2025 Shayari, हिंदी दिवस पर शायरी: हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है.., हिंदी दिवस की शायरी से अपनों को दें खास दिन की शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर पढ़ें हरिवंश राय बच्चन की 5 प्रमुख कविताएं, जीवन के दुखों से लड़ने की मिलेगी प्रेरणा

चेहरे के लिए वरदान है बेसन, लगाने से दूर होते हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited