Hindi Diwas 2023: क्यों मनाया जाता है 'हिंदी दिवस', जानें इस दिन का इतिहास और महत्व; भेजें ये विशेज

Hindi Diwas 2023: क्यों मनाया जाता है 'हिंदी दिवस'।
Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा (Hindi Diwas) के महत्व और इसकी समृद्ध विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2023) मनाया जाता है। हिंदी दिवस 14 सितंबर को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। ये दिन दुनियाभर में एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी (Hindi) के बारे में जागरूकता फैलाने और देश में आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में हिंदी को अपनाने का जश्न मनाने का दिन है।
क्यों मनाया जाता है 'वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे', जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इसके अलावा ये दिन इतिहासकार, भाषाविद् और धर्मशास्त्री राजेंद्र सिम्हा की जयंती भी है, जिन्होंने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में विकसित करने में बहुत योगदान दिया। हिंदी दिवस न केवल भाषा के बारे में जागरूकता फैलाता है बल्कि इसकी सुंदरता की सराहना करने का अवसर भी प्रदान करता है।
हिंदी दिवस का इतिहास (Hindi Diwas History)हिंदी दिवस पहली बार 14 सितंबर, 1949 को अस्तित्व में आया, जब भारत की संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया। मंदारिन और अंग्रेजी के बाद हिंदी विश्व स्तर पर तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 2011 की जनगणना के अनुसार इस भाषा को बोलने वालों की संख्या लगभग 43.6 प्रतिशत है। हिंदी शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द 'हिंद' से हुई है, जिसका अर्थ है 'सिंधु की भूमि।' हिंदी भाषा को भारत और नेपाल, फिजी जैसे देशों की विरासत भी माना जाता है। टोबैगो, गुयाना, मॉरीशस, त्रिनिदाद और सूरीनाम में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी हैं।
हिंदी दिवस का महत्व (Hindi Diwas Significance)14 सितंबर को हिंदी भाषा के सम्मान में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, कई स्कूल और सांस्कृतिक समाज हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसी उद्देश्य से सरकारी कार्यालयों में भी हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए कहा जाता है और उन्हें प्रेरित करने के लिए इस दिन हिंदी भाषा पुरस्कार भी दिये जाते हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति उन सभी लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के क्षेत्र में कुछ हासिल किया है। हिंदी दिवस एक हफ्ते तक मनाया जाता है, जिसे हिंदी पखवाड़ा के नाम से जाना जाता है।
हिंदी दिवस विशेज (Hindi Diwas Wishes)
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी।
हैप्पी हिंदी दिवस
हिंदी में समाया है पूरा संसार,
हिंदी देती है सब भाषाओं को प्यार,
राजभाषा है ये हमारी,
हमको है ये सबसे प्यारी,
आप सभी को हिंदी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
हिन्दुस्तान की है शान हिन्दी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी,
हर दिल का अरमान है हिन्दी,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हाथ में तुम्हारे देश की शान,
हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हिन्दी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम इसकी शान हैं,
हमारा एक हैं और एक हमारी जान हैं,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिन्दी भाषा पर,
सम्मान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हिन्दी है हमारी मातृ भाषा,
हिन्दी है हमें बड़ी प्यारी,
हिन्दी की सुरीली वाणी,
हमें लगे हर पल प्यारी,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान.., देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी, कोट्स, संदेश और तस्वीरें

Shayari on Hindi: हिंदी पर शायरी जीत लेगी दिल, यहां देखें हिंदी भाषा पर शयारी, हिंदी पर 20+ शायरी

Hindi Diwas 2025 Shayari, हिंदी दिवस पर शायरी: हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है.., हिंदी दिवस की शायरी से अपनों को दें खास दिन की शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर पढ़ें हरिवंश राय बच्चन की 5 प्रमुख कविताएं, जीवन के दुखों से लड़ने की मिलेगी प्रेरणा

चेहरे के लिए वरदान है बेसन, लगाने से दूर होते हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited