National Hindi Day 2025 Wishes Quotes in Hindi: हिंदी है हमारी शान, हिंदी से ही है हिंदुस्तान.., इन बेहतरीन कोट्स से दें हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी दिवस के कोट्स
National Hindi Day 2025 Wishes Quotes: हर साल इस बार भी आज 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस मना रहे हैं। यह खास दिन हमारी प्यारी हिंदी भाषा को सेलिब्रेट करने का दिन है। हम 150 करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए हिंदी हमारी संस्कृति, समृद्धि और पहचान का हिस्सा है। हिंदी भारत की आत्मा है जो हम सभी भारतवासियों को एक साथ जोड़ती है। हिंदी हमारी एकता की ताकत भी है। ये हिंदी ही है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखती है। तो क्यों ना इस दिन को और भी यादगार बनाया जाए। आज हिंदी दिवस के मौके पर चलिए अपनों के अंदर अपनी राजभाषा के प्रति सम्मान को और भी बढ़ाते हैं। उन्हें हिंदी दिवस की ऐसी शुभकामनाएं दें कि वह भी इस भाषा के प्रचार प्रसार में अपना शत प्रतिशत दे सके। यहां देखें हिंदी दिवस के शुभकामना कोट्स:
National Hindi Day 2025 Wishes Quotes, Images, Photos, Lovely Poem
1. हिंदी बोलो, हिंदी अपनाओ, राष्ट्रभाषा का गौरव बढ़ाओ।
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई!
2. भाषा का जो सम्मान करेगा, वही असली हिंदुस्तान करेगा।
हिंदी दिवस मुबारक
3. हिंदी है हमारी शान, हिंदी से ही है हिंदुस्तान।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. आओ मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं, देश में हिंदी का परचम लहराएं।
शुभकामनाएं!
5. ना अंग्रेजी से बैर है, ना उर्दू से इनकार,
पर हिंदी से है सबसे ज्यादा प्यार।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6. हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, यह हमारी संस्कृति, सम्मान और स्वाभिमान है।
हिंदी दिवस मुबारक
7. हिंदी है आत्मा की भाषा, हिंदी है राष्ट्र की आशा।
चलो करें इसका आदर-सम्मान, हिंदी से ही है भारत महान।
8. आज हिंदी दिवस है, गर्व से कहो
हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा।
9. भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की शक्ति है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
10. हिंदी है हमारी शान, हिंदी से है देश की पहचान।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
11. ना भूलें अपनी मातृभाषा को,
यही तो है हमारी सबसे बड़ी विरासत।
हिंदी दिवस मुबारक हो!
हिंदी दिवस 2025 के मौके पर अपनों को ये शुभकामना संदेश भेजें और प्रण लें कि हम हिंदी को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। हिंदी हमारी शान है, इसे बनाए रखें!
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुनीत सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 साल का अनुभव है। न्यूज़रूम में डेस्क पर...और देखें

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान.., देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी, कोट्स, संदेश और तस्वीरें

Shayari on Hindi: हिंदी पर शायरी जीत लेगी दिल, यहां देखें हिंदी भाषा पर शयारी, हिंदी पर 20+ शायरी

Hindi Diwas 2025 Shayari, हिंदी दिवस पर शायरी: हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है.., हिंदी दिवस की शायरी से अपनों को दें खास दिन की शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर पढ़ें हरिवंश राय बच्चन की 5 प्रमुख कविताएं, जीवन के दुखों से लड़ने की मिलेगी प्रेरणा

चेहरे के लिए वरदान है बेसन, लगाने से दूर होते हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited