अपनी अनोखी और खूबसूरत हस्तकला के लिए मशहूर हैं भारत के ये शहर, जानें यहां की खासियत

भारत अपनी रंग-बिरंगी और अनोखी हस्तकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हर कोने में आपको अलग-अलग पारंपरिक कला और शिल्प देखने को मिलते हैं, जो स्थानीय कुशलता और रचनात्मकता की मिसाल हैं। इन शहरों की खासियत उनके हस्तशिल्प में छुपी अनकही कहानियों और सांस्कृतिक धरोहर में बसी है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

भारत की हस्तकला
01 / 07
Image Credit : Canva

​भारत की हस्तकला

भारत हस्तकला का खजाना है, जहां हर क्षेत्र की पारंपरिक कला, कुशलता और रचनात्मकता झलकती है। ये हस्तशिल्प केवल वस्तुएं नहीं बल्कि भारतीय समाज की अनकही कहानियां भी मानी जाती हैं।

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
02 / 07
Image Credit : Canva

​मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

पीतल नगरी के नाम से प्रसिद्ध मुरादाबाद अपने बर्तनों और सजावटी पीतल के काम के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां कारीगर पारंपरिक तकनीक से सजावटी और उपयोगी वस्तुएं बनाते हैं।

श्रीनगर जम्मू और कश्मीर
03 / 07
Image Credit : Canva

​श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर पश्मीना शॉल और कागज-माचे (कागज की लुगदी) की कला के लिए प्रसिद्ध है। यहां नरम और गर्म पश्मीना ऊन के शॉल में सुंदर कढ़ाई और पारंपरिक कश्मीरी रंग-बिरंगे डिजाइन देखने को मिलते हैं।

मैसूर कर्नाटक
04 / 07
Image Credit : Canva

​मैसूर, कर्नाटक

मैसूर रेशमी साड़ियों और चंदन की नक्काशी के लिए फेमस है। चमकदार रंग और सोने की जरी वाली साड़ियां खास अवसरों और शादियों में पहनी जाती हैं। यहां चंदन की नक्काशी से बने बर्तनों और मूर्तियों का भी अपना महत्व है।

जयपुर राजस्थान
05 / 07
Image Credit : Canva

​जयपुर, राजस्थान

पिंक सिटी के नाम से मशहूर, जयपुर में रत्न कटाई और आभूषण निर्माण की कला प्रचलित है। कुंदन और मीनाकारी जैसी पारंपरिक तकनीकों से बनाये गए आभूषण ऐतिहासिक और बेहद आकर्षक होते हैं।

सहारनपुर उत्तर प्रदेश
06 / 07
Image Credit : Canva

​सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

सहारनपुर अपने शानदार लकड़ी के काम के लिए जाना जाता है। शीशम और महोगनी की लकड़ी से बने फर्नीचर और सजावटी वस्तुएं नक्काशी और चमक में बेहतरीन होती हैं।

कच्छ गुजरात
07 / 07
Image Credit : Canva

​कच्छ, गुजरात

कच्छ के हस्तशिल्प में रंग-बिरंगे कपड़े, बंधनी और जटिल कढ़ाई शामिल हैं। शीशे और पारंपरिक डिजाइन वाले ये कपड़े गुजरात की सांस्कृतिक रचनात्मकता का प्रतीक हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited