iPhone 17 Pro Max, iPhone Air और iPhone 17 में क्या है अंतर, खरीदने से पहले जानना जरूरी

iPhone 17 Pro Max, iPhone Air और iPhone 17 में क्या है अंतर
iPhone 17 Vs iPhone Air Vs iPhone 17 pro Vs iPhone 17 Pro Max: एप्पल ने भारत में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें iPhone 17 Pro Max, iPhone Air और iPhone 17 शामिल हैं। इस बार कंपनी ने डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड दिया है। iPhone Air को पतले-हल्के डिजाइन और बैटरी एन्हांसमेंट के लिए पेश किया गया है, वहीं Pro Max सबसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इन चारों मॉडल में फर्क क्या-क्या हैं। नहीं न! तो चलिए जानते हैं।
भारत में कीमत और वेरिएंट
भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,49,900 रखी गई है, जबकि iPhone 17 Pro की कीमत 1,34,990 रुपये, iPhone Air की कीमत ₹1,19,900 और iPhone 17 की कीमत ₹82,900 से शुरू होती है। चारों मॉडल 256GB से शुरू होकर अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस में आते हैं। Pro Max 2TB तक स्टोरेज ऑफर करता है, जबकि iPhone 17 केवल 512GB तक स्टोरेज उपलब्ध है।
सभी मॉडल की मुख्य खासियत
iPhone Air में Titanium फ्रेम है और सिर्फ 5.64mm मोटाई दी गई है, जो इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बनाती है। वहीं, iPhone 17 Pro Max, प्रो और iPhone 17 में एल्युमिनियम फ्रेम है। डिस्प्ले साइज क्रमशः 6.9 इंच (Pro Max), 6.4 इंच (Pro) 6.5 इंच (Air) और 6.3 इंच (iPhone 17) है। सभी मॉडल्स Super Retina XDR, ProMotion 120Hz, Always-On और Dynamic Island के साथ आते हैं।
परफॉर्मेंस और बैटरी
Pro, Pro Max और Air में नया A19 Pro चिप है, जबकि iPhone 17 में A19 चिप दिया गया है। यह चारों मॉडल हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग सपोर्ट करते हैं, जो गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए बड़ा अपग्रेड है। बैटरी बैकअप में Pro Max सबसे आगे है जो 37 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है, Air 27 घंटे और iPhone 17 30 घंटे तक चलता है। Air के साथ MagSafe बैटरी एक्सेसरी से बैकअप 40 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स
- Pro और Pro Max में सबसे एडवांस 48MP Pro Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें Main, Ultra Wide और Telephoto तीनों लेंस शामिल हैं। iPhone Air और iPhone 17 में 48MP Fusion कैमरा मिलता है, हालांकि Air में Telephoto लेंस नहीं है।
- Pro Max 4K Dolby Vision वीडियो को 120fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि Air और iPhone 17 60fps तक सपोर्ट करते हैं। साथ ही, Pro Max में Macro Photography, ProRAW, Spatial Video और ProRes RAW जैसे प्रोफेशनल फीचर्स हैं जो बाकी दो मॉडलों में उपलब्ध नहीं हैं।
स्पेशल फीचर्स और कनेक्टिविटी
चारों मॉडल्स Apple Intelligence सपोर्ट करते हैं, जिससे AI-आधारित फीचर्स जैसे पर्सनलाइज्ड असिस्टेंस और स्मार्ट टास्क मैनेजमेंट मिलते हैं। Pro Max और Air में USB-C 3 (10Gbps) का सपोर्ट है, जबकि iPhone 17 सिर्फ USB 2 तक सीमित है। Pro Max को अलग करता है इसका LiDAR Scanner, स्टूडियो-क्वालिटी माइक और Pro-level वीडियो फीचर्स, जो Air और iPhone 17 में नहीं मिलते।
सभी मॉडल में क्या है फर्क, डिटेल से जानें
फीचर | iPhone 17 Pro Max | iPhone Air | iPhone 17 |
भारत में शुरुआती कीमत | ₹1,49,900 | ₹1,19,900 | ₹82,900 |
अधिकतम स्टोरेज | 2TB | 1TB | 512GB |
डिस्प्ले साइज | 6.9 इंच (Super Retina XDR, 120Hz) | 6.5 इंच (Super Retina XDR, 120Hz) | 6.3 इंच (Super Retina XDR, 120Hz) |
फ्रेम डिज़ाइन | Titanium Frame | Aluminium Unibody (सबसे पतला 5.64mm) | Aluminium Frame |
चिपसेट | A19 Pro Chip | A19 Pro Chip | A19 Chip |
वीडियो बैकअप | 37 घंटे तक | 27 घंटे तक (MagSafe बैटरी के साथ 40 घंटे) | 30 घंटे तक |
कैमरा सिस्टम | 48MP Pro Fusion (Main + Ultra Wide + Telephoto) | 48MP Fusion (Main + Ultra Wide) | 48MP Dual Fusion (Main + Ultra Wide) |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K Dolby Vision 120fps तक | 4K Dolby Vision 60fps तक | 4K Dolby Vision 60fps तक |
स्पेशल फीचर्स | Macro Photo, ProRAW, ProRes, LiDAR Scanner, Spatial Video | Ultra-thin Design, MagSafe बैटरी सपोर्ट | Core iPhone Experience |
कनेक्टिविटी | USB-C 3 (10Gbps) | USB-C 2 | USB-C 2 |
कलर ऑप्शंस | Cosmic Orange, Deep Blue, Silver | Sky Blue, Light Gold, Cloud White, Space Black | Lavender, Sage, Mist Blue, White, Black |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग...और देखें

Apple Watch Series 11, Ultra 3 और SE 3 भारत लॉन्च: जानें कीमत और फीचर्स

एपल ने लॉन्च किया iOS 26, इन 25 आईफोन को मिलेगा अपडेट, देखें लिस्ट में आपका फोन है या नहीं

भारत में इतनी है iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत, देखें लिस्ट

iPhone 17 आते ही धड़ाम हुई iPhone 15 और iPhone 16 कीमत, अब इतने रुपये हो गए सस्ते

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max: वेपर कूलिंग सिस्टम वाला एपल का पहला आईफोन लॉन्च, भारत में इतनी होगी कीमत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited