जूतों की नगरी कहलाता है यूपी का यह जिला, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश में एक ऐसा जिला है जिसे इसके जूतों की वजह से जाना जाता है। यहां बनने वाले जूतों की मांग देशभर में रहती है और ये लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस जिले के बारे में।

जूतों के लिए मशहूर जिला
01 / 07
Image Credit : Canva

जूतों के लिए मशहूर जिला

उत्तर प्रदेश का हमीरपुर जिला अपने सुमेरपुर शहर के जूतों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह जिला न केवल जूतों के लिए बल्कि अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। (फोटो: Canva)

हाथों से बनी जूतियां
02 / 07
Image Credit : Canva

हाथों से बनी जूतियां

सुमेरपुर की जूतियां मशीन से नहीं, बल्कि हाथों की मेहनत और पारंपरिक तकनीक से बनाई जाती हैं। यही कारण है कि इन जूतियों की मजबूती और गुणवत्ता बेहतरीन होती है। (फोटो: Canva)

देशभर में मांग
03 / 07
Image Credit : Canva

देशभर में मांग

सुमेरपुर की चमड़े और कपड़े की जूतियों की मांग देश के अलग-अलग हिस्सों में है। इन जूतियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु समेत अन्य बड़े शहरों में भेजा जाता है। (फोटो: Canva)

एक जनपदएक उत्पाद योजना
04 / 07
Image Credit : Canva

एक जनपद–एक उत्पाद योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 में ‘एक जनपद–एक उत्पाद’ योजना शुरू की, जिसके तहत हर जिले की विशिष्ट शिल्प कला और उत्पाद को बढ़ावा दिया जाता है। इसी योजना के तहत हमीरपुर को जूतों के उत्पादन के लिए चुना गया। (फोटो: Canva)

भौगोलिक स्थिति
05 / 07
Image Credit : Canva

भौगोलिक स्थिति

हमीरपुर जिला चित्रकूट मंडल में स्थित है और इनमें चार तहसीलें - हमीरपुर, मौदहा, राठ और सरीला शामिल हैं। यह जिला उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है और अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण महत्वपूर्ण माना जाता है। (फोटो: Canva)

जनसंख्या और प्रशासन
06 / 07
Image Credit : Canva

जनसंख्या और प्रशासन

2011 की जनगणना के अनुसार, हमीरपुर यूपी में महोबा और चित्रकूट के बाद सबसे कम आबादी वाला जिला है। जिले में 7 ब्लॉक, 14 पुलिस स्टेशन और 331 गांव हैं। प्रशासनिक दृष्टि से यह जिला व्यवस्थित है और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। (फोटो: Canva)

नदियों का संगम
07 / 07
Image Credit : Canva

नदियों का संगम

जिले में यमुना और बेतवा नदियों का संगम होता है, जो क्षेत्र की जलसंपदा को समृद्ध बनाता है। बेतवा नदी के किनारे मोटा रेत मिलता है, जिसे राज्य के अन्य हिस्सों में भेजा जाता है और निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाता है। (फोटो: Canva)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited