12वीं में कम नंबर की वजह से टूटा IIT जाने का सपना, अब Google में मिला 2 करोड़ का पैकेज

झारखंड के गुमला के रहने वाने शिवम राज ने अपनी मेहनत से गूगल में 2 करोड़ का पैकेज हासिल किया है। आपको बता दें कि 12वीं में कम अंक आने पर आईआईटी में जाने का उनका सपना टूट गया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बीआईटी मेसरा से बीटेक करने के बाद, मास्टर्स करते हुए गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया और सफल रहे।

गूगल में पैकेज
01 / 05
Image Credit : Google

गूगल में पैकेज

झारखंड के गुमला के रहने वाने शिवम राज ने अपनी मेहनत से गूगल में 2 करोड़ का पैकेज हासिल किया है।

12वीं में आए कम नंबर
02 / 05
Image Credit : Google

12वीं में आए कम नंबर

12वीं में कम अंक आने पर आईआईटी में जाने का उनका सपना टूट गया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बीआईटी मेसरा से बीटेक करने के बाद, मास्टर्स करते हुए गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया और सफल रहे।

मिले थे 74 प्रतिशत अंक
03 / 05
Image Credit : Google

मिले थे 74 प्रतिशत अंक

शिवम राज गुमला जिले के सालेगुटू गांव के रहने वाले हैं। 12वीं में उनके 75 प्रतिशत अंक नहीं थे, जो आईआईटी जैसे संस्थानों में जाने के लिए जरूरी है। पहली बार उन्हें सिर्फ 74 प्रतिशत अंक मिले थे।

बीआईटी मेसरा से बीटेक
04 / 05
Image Credit : Google

बीआईटी मेसरा से बीटेक

शिवम ने हार नहीं मानी। उन्होंने एक साल और पढ़ाई की। अगली बार 12वीं में 86 प्रतिशत अंक लाए। फिर उन्होंने जेईई मेन और जेईई एडवांस दोनों पास किए।इसके बाद 2021 में उन्होंने बीआईटी मेसरा से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।

ऐसे मिली गूगल की नौकरी
05 / 05
Image Credit : Google

ऐसे मिली गूगल की नौकरी

शिवम ने दो साल तक फ्रंटएंड डेवलपर के रूप में काम किया। इसके बाद वे यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स, ऐमहर्स्ट से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स करने गए। पढ़ाई के दौरान उन्होंने गूगल के करियर पोर्टल से नौकरी के लिए अप्लाई किया। चार इंटरव्यू के बाद उन्हें गूगल में नौकरी मिल गई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited