'O'clock' में 'O' का अर्थ क्या है?, अच्छे अच्छे नहीं जानते जवाब

"O'clock" शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है, जिसका इस्तेमाल लाखों करोड़ो लोग रोजाना समय बताने के लिए करते हैं। हालांकि, "O'clock" में "O" का असली अर्थ गिने चुने लोगों को ही पता होगा, अगर आप भी इस रोचक जानकारी में दिलचस्पी रखते हैं, तो जानें "O'clock" में "O" का अर्थ क्या है?

Oclock में O का अर्थ क्या होता है
01 / 07
Image Credit : Canva

'O'clock' में 'O' का अर्थ क्या होता है​

​ऐसा क्यों होता है कि हमारे आसपास ढेरों ऐसी चीजें हैं, जिनका अर्थ हम समझने की कोशिश नहीं करते हैं, उन्हीं में से एक है "O'clock" में "O" का अर्थ न जानना। इसका एक ही कारण हो सकता है कि जिज्ञासु न होना, मगर आज के बाद आपको इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जरूर पता होगा।​

रोचक सवाल
02 / 07
Image Credit : Canva

रोचक सवाल​

​जो लोग जिज्ञासु होते हैं या ऐतिहासिक जड़ों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, उन्हीं के ज्ञान से लोग प्रभावित होते हैं, ऐसें में ध्यान से चीजों को देखने व उसके पीछे का कारण समझने की कोशिश करते रहते चाहिए। इस क्रम में आज हम जानेंगे "O'clock" में "O" का अर्थ जानना।​​

Oclock में O का अर्थ क्या है
03 / 07
Image Credit : Canva

'O'clock' में 'O' का अर्थ क्या है?​

​गूगल पर इस सवाल का जवाब देखेंगे तो हो सकता है कि कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलें, लेकिन हम यहां आपको सटीक जानकारी दे रहे हैं, "O'clock" में "O" दरअसल "ऑफ द क्लॉक" का छोटा रूप है।​

समय के बाद कहलाया O
04 / 07
Image Credit : Canva

समय के बाद कहलाया 'O'

पुराने जमाने में, जब घड़ियां नई नई आई थी, तब समय को प्रॉपर "3 ऑफ द क्लॉक", या "4 ऑफ द क्लॉक" या "5 ऑफ द क्लॉक" कहकर समय बताते थे। लेकिन समय के साथ, इस वाक्यांश 'ऑफ द' को छोटा करके "O" कहा जाने लगा, तो अब ये केवल "O" क्लॉक कहलाता है।

कैसे बदल जाता है उच्चारण
05 / 07
Image Credit : Canva

कैसे बदल जाता है उच्चारण​

​एक्सपर्ट कहते हैं कि लंबे व जटिल शब्दों की जगह छोटे आसान व ऐसे शब्द ले लेते हैं, जिन्हें बोलना समझना आसान हो। यह व्याख्या ब्रिटानिका डिक्शनरी जैसे प्रामाणिक स्रोतों द्वारा समर्थित है, जो बताती है कि "o'clock" में एपॉस्ट्रॉफी "of the clock" का संक्षिप्त रूप है।​

OK या okay
06 / 07
Image Credit : Canva

'OK' या 'okay'​

​दिलचस्प बात यह है कि इस संदर्भ में "o" का प्रयोग अनोखा नहीं है। उदाहरण के लिए, "OK" या "okay" शब्द की उत्पत्ति भी असामान्य है। इसी तरह Do Not की जगह चलन में Don't का इस्तेमाल किया जाने लगा, या We Will की जगह We'll का इस्तेमाल होने लगा। और ये सभी टर्म आधिकारिक तौर पर सही माने जाते हैं।​

oll korrect बना OK
07 / 07
Image Credit : Canva

'oll korrect' बना 'OK'​

​मेरियम-वेबस्टर के अनुसार, 1820 और 1830 के दशक में, हास्यकार अक्सर जानबूझकर शब्दों की गलत वर्तनी करके एक देहाती, अशिक्षित व्यक्तित्व का निर्माण करते थे। "All correct" को हास्यपूर्ण ढंग से "oll korrect" में बदल दिया गया, जिसे बाद में संक्षिप्त करके "OK" कर दिया गया, यह शब्द आज तक अंग्रेजी भाषा में मौजूद है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited